ग्राम पंचायत हसूपुरा से 21जुला ई को नवयुवको द्वारा तृतीय विशाल डाक कावड यात्रा का हरिद्वार के लिए  शुभारंभ किया गया। 

 


गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत हसूपुरा से तृतीय विशाल डाक कावड  यात्रा का 21 जुलाई दिन वृहसपतिवार को आयोजन किया गया।इस वर्ष कावड यात्रीयो को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुलिस बल तैनात कर रखा है और ड्रोन द्वारा पूरी यात्रा पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है।यह कावड भगवान शिव के द्वारा पीये गये विष को ठंडा करने के लिए  लायी जाती है। कावड के द्वारा लाये गये जल को शिव लिंग पर  चढ़कर विष को ठंडा किया जाता है।ठंडक पाकर शिव प्रसन्न होते है और भक्तो को आशिर्वाद देते है। इसलिए सभी भक्त जन हसी खुशी और धूम-धाम के साथ कावड लाते है और यात्रा का पूर्ण आनंद लेते है। 

 बिजनौर से जिला संवाददाता अरुण