बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह उत्तर प्रदेश बाढ़ की मार, प्रशासन की दौड़: डीएम-एसपी का स्थलीय निरीक्षण, सतर्क रहने की सलाह बांदा। जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र के मर्का गांव में बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। यमुना की उफनती लहरें अब रिहायशी इलाकों की देहरी लांघ चुकी हैं। गांव के चारों ओर पानी का सैलाब है और इस बीच जिला प्रशासन की चिंता और हलचल दोनों तेज हो गई है।शनिवार को जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पालाश बंसल ने बाढ़ग्रस्त गांव मर्का का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के भीतर तक पहुंचे प्रशासनिक अमले ने हालात की गंभीरता को महसूस किया और मौके पर ही ग्राम प्रधान और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए निरीक्षण के दौरान डीएम जे. रीभा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां नाव सहित आवश्यक बचाव संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन परिवारों के घर बाढ़ की चपेट में हैं, उन्हें खाद्यान्न सामग्री, पेयजल और आवश्यक राहत किट मुहैया कराई जाए। डीएम ने ग्रामीणों को च...
जलभराव से लोग परेशान, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट तहसील के नगर पंचायत में लोग जल भराव से परेशान है। नगर पंचायत के श्री साई नगर में 25 से 30 नवनिर्मित मकान है। अयोध्या लखनऊ मार्ग किनारे स्थित इस मोहल्ले के लोग प्रशासन की अनदेखी और जल भराव से काफी परेशान है। लोगों का कहना है कि सबके नए मकान बने हैं और जब बारिश होती है। तो काफी मात्रा में जल भराव हो जाता है। जिसके चलते जहां बच्चों का बुजुर्गों का लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता है। वहीं दूसरी ओर अब तक बाइक कार समेत अन्य सामान का लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। कई बार शिकायत करने के बावजूद ना तो तहसील प्रशासन नगर पंचायत की ओर से कोई ध्यान दिया गया है।न ही लोगों को समस्या से निजात मिल पाई है। स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि कुछ लोग अब यहां से मकान छोड़कर जाने को भी तैयार है स्थानीय निवासियों का कहना है कि पास में ही एक तालाब है। जब बारिश होती है तो तालाब में पानी भरता है। और जब तालाब ओवरफ्लो हो जाता है तो मोहल्ले में पानी भर जाता है। जिसका जमाव कई कई दिनों तक रहता है। जिसके कारण हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द जल भराव की समस्या से प्रशासन निजात दिलाये कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।