सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लखनऊ कमिश्नरेट थाना पुलिस टीम 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना पुलिस टीम 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 75 अदद पुड़िया अवैध स्मैक व 01 अदद मो०सा० बरामद दिनांक 27.08.2025 को थाना मडियांव की पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश वांछित / अभियुक्तगण की तलाश में की भिठौली तिराहा पर मामूर थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि भिठौली चौराहा से मड़ियाव की तरफ सीतापुर रोड पुल के पास एक व्यक्ति काले रंग की सुपर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल पर बैठा हैं। उसके पास अवैध स्मैक है अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिरखास की सूचना पर मुखबिरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम तौकीर अहमद पुत्र मो० अलीम उम्र लगभग 45 वर्ष नि० न्यु दाउदनगर फैजुल्लागंज थाना मड़ियाव लखनऊ बताया जिसके कब्जे से पन्नी में 75 अदद कागज की पुड़िया वजन 23 ग्राम (अवैध स्मैक) बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्ति को उसके द्वारा किये गये जुर्म अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS एक्ट का विधिवत बोध कराते हुए हिरासत पुलिस मे लिया गया। दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्ष...


पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आम
जनता का क्या हाल होगा महिला पुलिस कर्मी की मौत से पुलिस महकमे में मचा हड़कंम।


जिले के मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा गांव में बुधवार सुबह हाईवे किनारे एक महिला पुलिसकर्मी का तीन दिन पुराना शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव अर्द्धनग्न अवस्था में था, और उसे कुत्ते और कौवे नोच रहे थे। जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देकर जांच शुरू कर दी है।क्या है पूरा मामला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार सुबह बिंदौरा में लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे एक महिला सिपाही का शव पड़ा देखा गया। शव अर्द्धनग्न अवस्था में था और उसके पास ही पैंट पड़ी मिली, जिसे बाद में पुलिसकर्मियों ने पहनाया। महिला ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और उसका चेहरा जलाया गया था। उसकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर विमलेश नाम लिखा था, लेकिन पीएनओ (पुलिस नंबर) अंकित नहीं था।सुबेहा थाने में तैनात थी विमलेश शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला पुलिसकर्मी की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है और वह बाराबंकी के सुबेहा थाने में तैनात थी। सूत्रों के अनुसार रविवार को वो महादेवा ड्यूटी के लिए अपनी रवानगी कराकर थाने से निकली थी। इसके बाद आज बुधवार को उसकी तीन दिन पुरानी लाश बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए मसौली थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और शव को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, "वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर विमलेश नाम लिखा है। हम यह पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं कि शव विमलेश का ही है या किसी और का। हालांकि शव वर्दी में है, लेकिन मृतका पुलिसकर्मी ही है, इसकी पुष्टि का प्रयास किया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा।साथी सिपाही पर दर्ज कराया था रेप का मुकदमा आईजी प्रवीण कुमार के मुताबिक मृतका विमलेश के अपने साथी सिपाही के साथ संबंध थे। मृतका द्वारा पूर्व में साथी सिपाही के खिलाफ रेप का एक मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। हालांकि बाद में न्यायालय पर अपने 164 के बयान में विमलेश ने आरोपी के साथ कोर्ट मैरिज होने का भी बयान दिया था। उन्होंने बताया कि इस बिंदु पर भी गहनता के साथ जांच की जा रही है। आरोपी सिपाही से पूछताछ के लिए उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे मोटिव के साथ हत्या की गई है।दहशत और सवालों का माहौलमहिला पुलिसकर्मी का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस रहस्यमयी मौत का खुलासा हो सकेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम* "निवेश एवं रोजगार" थीम पर प्रशासन भव्यता से मनाएगा यूपी दिवस लखीमपुर खीरी 20 जनवरी।  शासन के निर्देश पर जनपद खीरी में "निवेश एवं रोजगार" मुख्य थीम पर 24 से 26 जनवरी की अवधि में 'उत्तर प्रदेश दिवस-2023' को समारोहपूर्वक आयोजित होगा, जिसमें सभी विभागों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।  डीएम ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में यूपी दिवस पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम होगा। जिसमें निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित होगी। आयोजन में निवेश एवं रोजगार, डिजिटल उत्तर प्रदेश, साइबर सुरक्षा व उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनियाँ आयोजित होगी। संबंधित विभाग विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, जनपदों की विशिष्ट प्रतिभाओं की सफलता की कहानी को भी फोटो, फिल्म, ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित करें।इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग/एमएसएमई, एनयूएलएम, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनियाँ भी लगेगी। इस अवसर ...