सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लखनऊ कमिश्नरेट थाना पुलिस टीम 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना पुलिस टीम 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 75 अदद पुड़िया अवैध स्मैक व 01 अदद मो०सा० बरामद दिनांक 27.08.2025 को थाना मडियांव की पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, तलाश वांछित / अभियुक्तगण की तलाश में की भिठौली तिराहा पर मामूर थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि भिठौली चौराहा से मड़ियाव की तरफ सीतापुर रोड पुल के पास एक व्यक्ति काले रंग की सुपर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल पर बैठा हैं। उसके पास अवैध स्मैक है अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिरखास की सूचना पर मुखबिरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम तौकीर अहमद पुत्र मो० अलीम उम्र लगभग 45 वर्ष नि० न्यु दाउदनगर फैजुल्लागंज थाना मड़ियाव लखनऊ बताया जिसके कब्जे से पन्नी में 75 अदद कागज की पुड़िया वजन 23 ग्राम (अवैध स्मैक) बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्ति को उसके द्वारा किये गये जुर्म अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS एक्ट का विधिवत बोध कराते हुए हिरासत पुलिस मे लिया गया। दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का अक्ष...

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ’ के साथ संवाद को सशक्त बनाएंगे मुकेश वशिष्ठ,मुख्यमंत्री द्वारा फरीदाबाद में मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में पुनर्नियुक्ति पर पत्रकारों ने दी बधाई


फूल-माला और पगड़ी पहनाकर मुकेश वशिष्ठ का किया सम्मान,फरीदाबाद, 28 जुलाई।हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के द्वारा जिला फरीदाबाद से मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में श्री मुकेश वशिष्ठ की एक बार फिर से नियुक्ति पर जिला के पत्रकारों ने उन्हें सेक्टर -12 स्थित लघु सचिवालय के मीडिया कक्ष में फूलों की माला पहनाकर और पगड़ी बांधकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पत्रकारों ने इस नियुक्ति को मीडिया और सरकार के मध्य संवाद के सेतु को और अधिक सुदृढ़ करने वाला निर्णय बताया है।जिला फरीदाबाद के वरिष्ठ पत्रकारों, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादकों, संवाददाताओं तथा प्रेस क्लबों ने श्री मुकेश वशिष्ठ के पूर्व कार्यकाल को अत्यंत सफल, पारदर्शी और संवादपरक बताया। उन्होंने कहा कि श्री मुकेश वशिष्ठ की कार्यशैली में मीडिया के प्रति सदैव सम्मानजनक दृष्टिकोण और सकारात्मक संवाद रहा है, जिससे सरकार की योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की सही जानकारी समयबद्ध रूप से आमजन तक पहुँचती रही है। उन्होंने आशा जताई कि वे पूर्व की भांति पत्रकारों के हितों की रक्षा करते हुए मीडिया और सरकार के बीच संवाद की बेहतर परंपरा को और आगे बढ़ाएंगे।इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि वर्तमान समय में पारदर्शी जनसंचार और सूचना के त्वरित संप्रेषण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में एक अनुभवी, संवेदी और मीडिया-जगत की कार्यप्रणाली को भलीभांति समझने वाले मीडिया कोऑर्डिनेटर की आवश्यकता होती है। श्री मुकेश वशिष्ठ की पुनर्नियुक्ति इसी आवश्यकता को पूर्ण करती है।अपने पुनर्नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री मुकेश वशिष्ठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें पुनः यह दायित्व सौंपा जाना एक गौरवपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी भूमिका समाज को जागरूक, सशक्त एवं जिम्मेदार बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि वे प्रदेश के सभी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए जनहित की सूचनाओं को अधिक प्रभावशाली ढंग से आमजन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।सम्मान समारोह में पत्रकार राकेश चौरसिया, बिजेंद्र बंसल, महावीर गोयल, राजेश नागर, सचिन गौड़, दीपक गौतम, देवेंद्र कौशिक, राजेंद्र दहिया, मुकेश राजपूत, मनोज भारती, विनोद वैष्णव, मानसी अरोड़ा, विनीश सहित अन्य कई गणमान्य पत्रकार एवं छायाकार मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम* "निवेश एवं रोजगार" थीम पर प्रशासन भव्यता से मनाएगा यूपी दिवस लखीमपुर खीरी 20 जनवरी।  शासन के निर्देश पर जनपद खीरी में "निवेश एवं रोजगार" मुख्य थीम पर 24 से 26 जनवरी की अवधि में 'उत्तर प्रदेश दिवस-2023' को समारोहपूर्वक आयोजित होगा, जिसमें सभी विभागों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।  डीएम ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में यूपी दिवस पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम होगा। जिसमें निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित होगी। आयोजन में निवेश एवं रोजगार, डिजिटल उत्तर प्रदेश, साइबर सुरक्षा व उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनियाँ आयोजित होगी। संबंधित विभाग विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, जनपदों की विशिष्ट प्रतिभाओं की सफलता की कहानी को भी फोटो, फिल्म, ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित करें।इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग/एमएसएमई, एनयूएलएम, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनियाँ भी लगेगी। इस अवसर ...