लखनऊ कमिश्नरेट थाना जानकीपुरम पुलिस द्वारा पेट्रोल डीजल पम्प के लाइसेंस में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का झांसा देकर लाखों रूपया धोखाधड़ी व जालसाजी कर हड़प लेना का आरोपी अभियुक्त किया गया गिरफ्तार ।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना जानकीपुरम पुलिस द्वारा पेट्रोल डीजल पम्प के लाइसेंस में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का झांसा देकर लाखों रूपया धोखाधड़ी व जालसाजी कर हड़प लेना का आरोपी अभियुक्त किया गया गिरफ्तार 









28.05.2025 को वादिनी मुकदमा सुलक्षणा मिश्रा द्वारा थाना स्थानीय पर एक किता प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें वादिनी व उसके पति को भारत पेट्रोलियम कम्पनी लिमिटेड के पेट्रोल डीजल पम्प के लाइसेंस में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का झांसा देकर 54,00000/-(चौवन लाख) रूपया धोखाधड़ी व जालसाजी कर हड़प लेना व वापस मार्गने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 108/2025 धारा 351(2)/318(4)/316(2) BNS थाना जानकीपुरम लखनऊ बनाम - 01. रामनारायण त्रिवेदी पुत्र स्व०राम भरोसे निवासी ग्राम अढावल खुर्द, पोस्ट मजलिसपुर जिला सीतापुर उ.प्र., हाल पता- 443, विजय लक्ष्मी नगर सीतापुर 02. सुनैना 03. अभिषेक पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 हेमेन्द्र सिंह को सुपुर्द हुई मुकदमा उपरोक्त में तमामी विवेचना एवं साक्ष्य संकलन आधार पर धारा 338/336(3)/340(2)//61(2)a बीएनएस की बढ़ोतरी की गई मुकदमा उपरोक्त में सफल अनावरण हेतु दिनाँक 22.08.2025 को उ0नि0 हेमेन्द्र सिंह मय हमराहीगण के साथ थाना हाजा से रवाना होकर विजयलक्ष्मी नगर थाना कोतवाली नगर जनपद सीतापुर में दबिश दी गई जहाँ अभियुक्त राम नारायण त्रिवेदी उपरोक्त मौजूद मिले। जिन्हें मुकदमा उपरोक्त जुर्म अन्तर्गत धारा 351(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2)a बीएनएस के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थानो व जनपदो से जानकारी की जा रही है भारत पेट्रोलियम कम्पनी लिमिटेड के पेट्रोल डीजल पम्प के लाइसेंस में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का झांसा देकर रूपया धोखाधड़ी व जालसाजी कर हड़प लेना व वापस मागंने पर जान से मारने की धमकी देना