पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना बड्डूपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना बड्डूपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनांक 24/08/2025 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना बड्डूपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रांगण, कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क एवं अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा थाने में नियुक्त समस्त कार्मिकों को सतर्कता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ जनता से व्यवहार करने प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को जनता की सेवा और सुरक्षा के दायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिये गये। इस दौरान थाना प्रभारी बड्डूपुर मनोज कुमार एवं अन्य अधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
