दिवाली के बाद मथुरा में ब्रज रज उत्सव, 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयो

दिवाली के बाद मथुरा में ब्रज रज उत्सव, 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजन 



प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने शुरु की तैयारियां, सीईओ श्याम बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित मथुरा। दिवाली के बाद एक बार फिर ब्रजभूमि सांस्कृतिक रंगों और परंपराओं से सराबोर होगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने परम्परागत ब्रज रज उत्सव की तिथियां घोषित कर दी हैं। इस बार यह 11 दिवसीय आयोजन 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मथुरा में धूमधाम से मनाया जाएगा बुधवार को परिषद कार्यालय सभागार में सीईओ श्याम बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्सव की तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्सव में ब्रज के स्थानीय कलाकारों के साथ देश के प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, जो सांस्कृतिक विविधता का परिचय देंगी मनोरंजन और आकर्षण के लिए झूले, खान-पान के स्टॉल, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और लोककलाओं का प्रदर्शन भी मेले का हिस्सा होंगे। बैठक में तय किया कि आयोजन की भव्यता बढ़ाने के लिए विशेष सजावट और व्यवस्थाएं की जाएंगी सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि ब्रज रज उत्सव केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि ब्रज की परंपरा, संस्कृति और अध्यात्म का जीवंत मंच है, जिसका इंतजार हर साल श्रद्धालु और पर्यटक करते हैं। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के साथ  उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का यह सयुंक्त प्रयास है।बैठक में एसीईओ मदन चंद्र दुबे, वित्त अधिकारी विनय सिंह, गीता शोध संस्थान वृंदावन के निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना, उमेश चंद्र शर्मा, चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, अनूप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर