लखनऊ के नौबस्ता मोड स्थित क्लासिक मैरिज हॉल में गूंजा महिला सशक्तिकरण का मंत्र, मिशन शक्ति टीम ने किया जागरूक
लखनऊ के नौबस्ता मोड स्थित क्लासिक मैरिज हॉल में गूंजा महिला सशक्तिकरण का मंत्र, मिशन शक्ति टीम ने किया जागरूक
उत्तर प्रदेश सरकार के दृष्टिकोण और पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार, पुलिस आयुक्त महोदय, कमिश्नरेट लखनऊ के मार्गदर्शन में 22 सितंबर 2025 से 'मिशन शक्ति 5.0' का विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान नारी सशक्तिकरण को एक नई दिशा और गति प्रदान कर रहा है।लखनऊ पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनपद के सभी 54 थानों में विशेष 'मिशन शक्ति केन्द्र' स्थापित किए हैं। यह निर्णय श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर, पुलिस आयुक्त, लखनऊ के मार्गदर्शन में "मिशन शक्ति 5.0" के तहत लिया गया है क्लासिक मैरिज हॉल, नौबस्ता मोड, थाना सआदतगंज, लखनऊ के प्रबंधक व अन्य कर्मचारीगणप्रतिभाग-सहायक पुलिस आयुक्त, बाजारखाला, वरिन्द्र विक्रम सिंह थाना प्रभारी, सआदतगंज, संतोष कुमार आर्य महिला उप निरीक्षक महेश्वरी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम एवं अन्य महिला बीट अधिकारी थाना सआदतगंज क्षेत्र के अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सार्थक रहा। इसका प्रमुख उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग (महिलाओं एवं बच्चों) तक सीधे पहुँच कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध संसाधनों से अवगत कराना था, जिसमें टीम को सफलता मिली। ऐसे निरंतर प्रयास एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं महिला सुरक्षाः दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने, आपात स्थिति में कैसे व्यवहार करें, तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए नारी स्वालंबन (महिला आत्मनिर्भरता): महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साइबर जागरूकताः सोशल मीडिया, ऑनलाइन फ्रॉड, हैकिंग, और साइबर उत्पीड़न जैसे खतरों से बचने के लिएआवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित किया गया बच्चों की सुरक्षा गुड टच-बैड टच" का ज्ञानः बच्चों को उनके शरीर के निजी अंगों के बारे में समझाया गया और सिखाया गया कि किस प्रकार का स्पर्श अच्छा (गुड टच) है और किस प्रकार का स्पर्श बुरा (बैड टच) है तथा ऐसी स्थिति में उन्हें किस वयस्क से मदद लेनी चाहिए सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला श्री वीरेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा कार्यक्रम के अवसर पर जागरुकता अभियान में शामिल महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया, महिलाओं को उनके कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी गई, ताकि वे इनका लाभ उठा सकें।
