नई दिल्ली में ऑल इंडिया कौमी तंजीम का केंद्रीय कार्यालय उद्घाटन, संगठन को मिली नई दिशा
नई दिल्ली में ऑल इंडिया कौमी तंजीम का केंद्रीय कार्यालय उद्घाटन, संगठन को मिली नई दिशा
नई दिल्ली। ऑल इंडिया कौमी तंजीम का नया केंद्रीय कार्यालय सोमवार को भव्य रूप से उद्घाटित हुआ। उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब तारिक अनवर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नया कार्यालय संगठन की एकता और राष्ट्र व समाज की सेवा के संकल्प का प्रतीक है। यह तंजीम के मिशन को नई गति और दिशा प्रदान करेगा कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों और पदाधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया। सभी ने एक स्वर में संगठन को सेवा और सद्भाव का केंद्र बनाने का संकल्प लिया इस मौके पर जिले से भी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं भेजते हुए कहा कि नया केंद्रीय कार्यालय संगठन को और अधिक मजबूत करेगा
