कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी का किया घेराव, FIR दर्ज करने की उठाई मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी का किया घेराव, FIR दर्ज करने की उठाई मांग
लखीमपुर खीरी 27 सितंबर को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी लखीमपुर खीरी के कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाज़ी की। कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि 1 सितंबर को कांग्रेस कार्यालय पर हुई तोड़फोड़, लूटपाट और महापुरुषों के अपमान के मामले में एफआईआर दर्ज की जाए कांग्रेसजनों ने जिला प्रशासन को सोमवार 29 सितंबर दोपहर 2 बजे तक का समय देते हुए स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि भाजपा के दबाव में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो मंगलवार को वे कोर्ट की शरण में जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर भाजपा सरकार की कठपुतली की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान का अपमान है।
