महिला मिशन शक्ति,उत्तर प्रदेश,नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन,112 आपात सेवाएं,पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ,मिशन शक्ति बुलेटिन-1मुमताज स्कूल थाना अमीनाबाद मे चलाया गया

महिला मिशन शक्ति,उत्तर प्रदेश,नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन,112 आपात सेवाएं,पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ,मिशन शक्ति बुलेटिन-1मुमताज स्कूल थाना अमीनाबाद मे चलाया गया


महिला मिशन शक्ति अभियान, स्कूल में छात्राओं को 'गुड,टच-बैड टच' का पढ़ाया गया पाठ।मिशन शक्ति 5.0: "जागरूक बालिका, सशक्त समाज की नींन्दा दिनांक- 24.10.2025मिशन शक्ति 5.0 न केवल बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बना, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम ने छात्राओं को सुरक्षित रहने की समझ के साथ अपने सपनों को साकार करने की दिशा में प्रेरित किया।पुलिस आयुक्त श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में लखनऊ कमिश्नरेट क्षेत्र में कुल 54 थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जहाँ महिला संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष टीमें तैनात हैं।आयोजक-मुमताज स्कूल थाना अमीनाबाद के प्रधानाध्यापिका सहित समस्त स्टाफ द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।प्रतिभाग-मिशन शक्ति अभियान प्रभारी एस०आई श्रीमती गौरव कुमारी थाना अमीनाबाद लखनऊ कमिश्नरेट,उपनिरीक्षक शुचि सावंत, थाना अमीनाबाद लखनऊ कमिश्नरेट,म0का0 लवसी लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद, लखनऊ द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्रम में चलाए जा रहे "मिशन शक्ति अभियान" के तहत आज दिनांक 24.10.2025 को मुमताज स्कूल, थाना अमीनाबाद, लखनऊ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुमताज स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।कार्यक्रम में करीब 60-80 बालिकायें द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीमती गौरव कुमारी, उपनिरीक्षक शुचि सावंत एवं महिला आरक्षी लवसी द्वारा छात्राओं को 'गुड टच-बैड टच' की पहचान, साइबर अपराध से बचाव, तथा महिला अपराधों से संबंधित सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या असुरक्षा की भावना होने पर तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।