लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद क्षेत्रो में आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025दिन सोमवार को चलाया गया महिला मिशन शक्ति अभियान जहां ठगी करने वाले लोगो से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें और कुछ महत्वपूर्ण नंबर के बारे जानकारी दी गई।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद क्षेत्रो में आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025दिन सोमवार को चलाया गया महिला मिशन शक्ति अभियान जहां ठगी करने वाले लोगो से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें और कुछ महत्वपूर्ण नंबर के बारे जानकारी दी गई।









 पश्चिम जोन लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद में महिला सहायता एवं सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान महिला उपनिरीक्षक गौरव कुमारी, एंटी रोमियो प्रभारी केशव मिश्रा, उपनिरीक्षक शुचि सावंत मय महिला आरक्षी रंजू ,महिला आरक्षी निधि तथा महिला आरक्षी लवशी द्वारा अपनी टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों vidyant  इंटर कॉलेजो ,तुलसी पार्क, झंडा वाला पार्क तथा बाजार क्षेत्रों में भ्रमण किया गया व bank चेक किए गए व अभियान के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं, किशोरियों एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित सरकारी हेल्पलाइन नंबरों — 102, 108, 112, 1090, 181, 1930 इत्यादि — की विस्तृत जानकारी दी गई व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग से सहायता प्राप्त कर सकें,अभियान के दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया, जो उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।साथ ही, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि यदि वे कहीं बालश्रम या किसी किशोर के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटना देखें, तो तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें, जिससे पीड़ित को समय पर सहायता मिल सके।साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई तथा छात्राओं को गुड टच और बैड टच की पहचान के बारे में भी शिक्षित किया गया। उन्हें आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के महत्व पर प्रेरित किया गया।इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (बालिकाओं को वित्तीय सहायता),निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा एवं असहाय महिलाओं के लिए), तथाकामकाजी महिला छात्रावास योजना (आवास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु) की भी जानकारी प्रदान की गई। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है इस जनजागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों में सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता की भावना को सशक्त बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर