लखनऊ कमिश्नरेट थाना हजरतगंज, लखनऊ के राजाजीपुरम के रहने वाले इशान ने खुद को गोली मारकर उतारा मौत के घाट।
लखनऊ कमिश्नरेट थाना हजरतगंज, लखनऊ के राजाजीपुरम के रहने वाले इशान ने खुद को गोली मारकर उतारा मौत के घाट।
दिनांक 25.10.2025 को समय लगभग 11:40 बजे थाना हजरतगंज को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने बंद कार में स्वयं को गोली मार ली है सूचना मिलते ही थाना हजरतगंज पुलिस पुलिस उपायुक्त मध्य,अपर पुलिस उपायुक्त मध्य,सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज तथा फील्ड यूनिट टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया गया मौके पर पाया गया कि स्टार्ट स्थिति में खड़ी होंडा BRV कार (संख्या UP32 KE 8099) में चालक सीट पर बैठे एक युवक ने प्रथम दृष्टया कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। युवक के दाहिने हाथ में रिवॉल्वर पाई गई।कार के अंदर एक छोटी पन्नी से 04 अदद जिंदा कारतूस एवं रिवॉल्वर से 01 खोखा कारतूस और 05 जिंदा कारतूस बरामद हुए इस प्रकार कुल 09 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा कारतूस प्राप्त हुए मृतक के पर्स से रिवॉल्वर का लाइसेंस मिला जिसके आधार पर उसकी पहचान ईशान गर्ग (उम्र लगभग 38 वर्ष) पुत्र पराग गर्ग, निवासी राजाजीपुरम,थाना तालकटोरा लखनऊ के रूप में की गई है।मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को नियमानुसार मोर्चरी भेजा गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है
