आज दिनांक 19नवंबर 2025 कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिम जोन अंतर्गत थाना अमीनाबाद में महिला सहायता एवं सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक गौरव कुमारी, आरक्षी रंजू व महिला आरक्षी रीता महिला आरक्षी सरिता एवं एंटी रोमियो टीम उपनिरीक्षक केशव मिश्रा महिला आरक्षी वंदना यादव ,महिला आरक्षी रोशनी ,द्वारा अपनी टीम के साथ aminabad क्षेत्र के महिला डिग्री कॉलेज अमीनाबाद में भ्रमण किया गया कॉलेज में रानी लक्ष्मी बाई जी की जयंती के अवसर पर पोस्टर चित्रण प्रतियोगिता व सेक्सुअल हैरासमेंट के बारे में जागरूकता का आयोजन कॉलेज प्रिंसिपल द्वारा कराया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित शिक्षकगण एवं छात्राओं को मिशन शक्ति प्रभारी गौरव कुमारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के बारे में जानकारी दी गई साथ ही रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष,रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना,रानी लक्ष्मीबाई खेल सम्मान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित सरकारी हेल्पलाइन नंबरों — 102, 108, 112, 1090, 181, 1930 इत्यादि — की विस्तृत जानकारी दी गई व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग से सहायता प्राप्त कर सकें,अभियान के दौरान महिलाओं को "मिशन शक्ति" अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया, जो उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।साथ ही, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि यदि वे कहीं बालश्रम या किसी किशोर के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटना देखें, तो तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें, जिससे पीड़ित को समय पर सहायता मिल सके।साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई तथा छात्राओं को "गुड टच" और "बैड टच" की पहचान के बारे में भी शिक्षित किया गया। उन्हें आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के महत्व पर प्रेरित किया गया।
आज दिनांक 19नवंबर 2025कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिम जोन अंतर्गत थाना अमीनाबाद में महिला सहायता एवं सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया।
वही इस अभियान के दौरान मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक गौरव कुमारी, आरक्षी रंजू व महिला आरक्षी रीता महिला आरक्षी सरिता एवं एंटी रोमियो टीम उपनिरीक्षक केशव मिश्रा महिला आरक्षी वंदना यादव ,महिला आरक्षी रोशनी ,द्वारा अपनी टीम के साथ aminabad क्षेत्र के महिला डिग्री कॉलेज अमीनाबाद में भ्रमण किया गया कॉलेज में रानी लक्ष्मी बाई जी की जयंती के अवसर पर पोस्टर चित्रण प्रतियोगिता व सेक्सुअल हैरासमेंट के बारे में जागरूकता का आयोजन कॉलेज प्रिंसिपल द्वारा कराया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित शिक्षकगण एवं छात्राओं को मिशन शक्ति प्रभारी गौरव कुमारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के बारे में जानकारी दी गई साथ ही रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष,रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना,रानी लक्ष्मीबाई खेल सम्मान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित सरकारी हेल्पलाइन नंबरों 102, 108, 112, 1090, 181, 1930 इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग से सहायता प्राप्त कर सकें,अभियान के दौरान महिलाओं को "मिशन शक्ति" अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया, जो उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और अधिकारों के प्रति सजग बनाना है।साथ ही, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि यदि वे कहीं बालश्रम या किसी किशोर के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटना देखें, तो तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें, जिससे पीड़ित को समय पर सहायता मिल सके।साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई तथा छात्राओं को "गुड टच" और "बैड टच" की पहचान के बारे में भी शिक्षित किया गया। उन्हें आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के महत्व पर प्रेरित किया गया।








