मोतियाबिंद नेत्र शिविर का आयोजन यारा फ़र्टिलाइज़र के विलेज हाउस में किया जाएगा
संभल के बिकास खंड जुनावईके तहसील गुन्नौर क्षेत्र के बबराला यारा फर्टिलाइजर के बिलेज,हाउस में मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र शिवर का आयोजन दिनांक 17/11/2025 को समय 8:बजे से किया जएगा। मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले सभी नेत्र रोगी सुबह पहुंच कर लाभ उठाएं।जुनावई सीएचसी के डॉ बिशन लाल गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यारा फर्टिलाइजर के बिलेज हाउस में मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाने हेतु निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले सभी मरीज समय से अपने आधार कार्ड की फोटो कापी एवं खाने के बर्तन एवं कम्बल सहित जरूरी सामान के साथ समय से पहुंच कर लाभ उठाएं।अधिक जानकारी के लिए नेत्र परीक्षण अधिकारी बिशन लाल गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जूनावई से संपर्क कर सकते हैंजिनका संपर्क नंबर8218605850 हैं

