पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती
लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीबीएसई बोर्ड में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान एवं उपप्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने मां सरस्वती, भारत माता और चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की।खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों से गूँजा विद्यालय परिसर,बाल दिवस के उपलक्ष्य में वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो व हैंडबॉल सहित कई खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर खेल मैदान में जोश भर दिया। प्राथमिक वर्ग के लिए प्रेरणादायक फिल्म दिखाई गई तथा म्यूज़िकल चेयर जैसे मनोरंजक खेलों ने बच्चों को रोमांचित कर दिया।प्राइमरी छात्रों में बहन ख्याति सिंह व युवराज जायसवाल ने प्रभावशाली भाषण दिए, जबकि बहन रक्षा सिंह ने मधुर गीत प्रस्तुत कर तालियाँ बटोरीं।आचार्य हर्ष शुक्ला का प्रेरक संबोधन,आचार्य हर्ष शुक्ला ने पंडित नेहरू के जीवन, व्यक्तित्व और बच्चों के प्रति उनके प्रेम पर विस्तृत विचार रखे। उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र की नींव हैं और उनमें सृजनात्मकता व वैज्ञानिक सोच विकसित करना ही वास्तविक राष्ट्रनिर्माण है।विजेताओं को मिला सम्मान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के अनुसार पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।बच्चे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूँजी’ प्रधानाचार्यअपने आशीर्वचन में प्रधानाचार्य श्री अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने का संदेश देता है। नेहरू जी का जीवन बच्चों के कल्याण, शिक्षा और विकास को समर्पित रहा, इसलिए हमें भी बच्चों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को विकसित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।उन्होंने छात्रों को मेहनत, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के छात्र देवेश तिवारी ने कुशलता से किया।



