5,000 रिश्वत लेते बीईओ और शिक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप।
शाहजहांपुर। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कलान सतीश मिश्रा और सहायक अध्यापक सुशील सिंह को पाँच हजार रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों दबोचा।सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी एक शिक्षक की गैरहाजिरी निस्तारण के लिए अवैध वसूली कर रहे थे। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही कार्रवाई करते हुए मौके से गिरफ्तारी कर ली। टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद की है यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित शिक्षक काफी समय से विभागीय कार्रवाई की मांग कर रहा था। एंटी करप्शन की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद यह ट्रैप लगाया।विभागीय सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद विभागीय भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल खड़े हो गए है
