कुशवाहा समाज युवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
बैठक में समाज की एकता, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, राजनैतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा
झांसी । जनपद के चिरगांव में रविवार को कुशवाहा समाज जनपद झांसी के द्वारा रामराजा विवाह घर चिरगांव में एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सामाजिक,आर्थिक,शैक्षिक, राजनैतिक एंव समाज एकता जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी ने अपने अपने महत्वपूर्ण विचार रखें। जिसमें प्रत्येक रविवार को जनपद झांसी के किसी एक गांव में जाकर समाज के माते, मुखिया, मेम्बर, समाज सेवियों तथा प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को को सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही समाज जागरूकता अभियान के अंतर्गत शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सरकारी नौकरियों हेतु मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्रदान करना, आर्थिक रूप मजबूती हेतु उद्योग धन्धो की पूर्ण जानकारी देना एवं सहायता करना, खेल के क्षेत्र में प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का चयन करना एवं आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन करना तथा कक्षा 1 से 12 तक के मेहनती, प्रतिभाशाली, योग्य ईमानदार, छात्र छात्राओं को मार्गदर्शित करना एवं उच्च शैक्षिक संस्थाओं में प्रवेश हेतु और सफलता प्राप्त करने तक मदद एवं प्रोत्साहित करना, प्रतियोगी परीक्षा में अध्ययनरत सरकारी नौकरियों हेतु प्रयासरत छात्र छात्राओं को सरकारी नौकरी लगने तक प्रोत्साहित करना और मदद करना तथा समाज में फैली कुरीतियों जैसे गुटका, बीड़ी तम्बाकू, सिगरेट, तास, जुआ, मांसाहारी भोजन, मृत्यु भोज को रोकने हेतु प्रयास करना, इसके साथ प्रत्येक गांव, नगर, शहर के सरकारी, प्राइवेटअधिकारियों, कर्मचारियों, डॉक्टर, अध्यापक, एडवोकेट (वकील), जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान, पार्षद, चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य आदि जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों से परिचित होना तथा संगठन से निःशुल्क जोड़ना तथा समाज के लोगों की हर स्तर पर मदद करना और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सहयोग करना और समाज सेवा के लिए आमंत्रित करना आदि विषयों पर समस्त गणमान्य नागरिकों ने विस्तार से प्रकाश डाला।
इस मौके पर ध्रुव सिंह कुशवाहा बघेरा, पवन चिरगांव, बुद्धसिंह भरोसा, संदीप चिरगांव, कमलेश कुशवाहा पिंकू भैया, बृजेन्द्र पत्रकार लुधियाई, दिनेश करगुवा, विजय नादखास, बृजेन्द्र बड़ागांव, हरकिशुन बड़ागांव, विनोद ठेकेदार उजियान बड़ागांव, जितेन्द्र चौकरी बंगरा, घमंडी लाल अध्यक्ष कुशवाहा समाज गुरसरांय, धर्मदास गुरसरांय, कोमल सिंह छिरोरा, डॉ राकेश गुरसरांय, हरिशंकर बड़ागांव, जालम बघेरा,अमृत बघेरा, धर्मेन्द्र मोड़कला, कोमल मोड़कला, रज्जन चंदपुरा, राकेश चिरगांव, महेन्द्र पार्षद चिरगांव, प्रेमनारायण आचार्य जी चिरगांव, करन सिंह कुम्हारिया, विशाल चिरगांव, विजय नन्दखास, अमरनाथ करकोस,गौरी शंकर गौरारी बीडीसी, प्रीतम मिरौना, दिनेश, अभिषेक मिरौना, हरिश्चन्द्र चंदपुरा, भगवानदास बिजना, भजन लाल चंदपुरा, सतीश चिरगांव, रोहित, रंजीत सेमरा, सोनू, बालकिशुन मिरौना, आलोक ओपारा, अभिषेक मोड़कला, पंकज मिरौना, सुरेन्द्र चिरगांव, रज्जन मिरौना, गजेन्द्र मिरौना, सन्तोष छिरौना, राजकुमार चिरगांव, नरेन्द्र चिरगांव, मनोज टोरियापुरा चिरगांव, ओमप्रकाश चिरगांव, परम लाल, खेमराज खिल्लावारी, विक्रम सिंह छपरा, मनमोहन एडवोकेट टांकोरी, अजय कुशवाहा टांकोरी आदि समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत पवन कुशवाहा संचालक रामराजा विवाह घर चिरगांव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
