पत्रकार राजेन्द्र वर्मा का हुआ निधन, नम आंखों के साथ दी गई अंतिम विदाई।
लखनऊ। हिंदी दैनिक राष्ट्र नमन समाचार पत्र लखनऊ के प्रमुख पत्रकार राजेन्द्र वर्मा का बीती रात्रि लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी निधन की सूचना पाकर नगर के लोग बड़ी संख्या में उनके घर पर पहुंच गए। लोगों ने परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया, उनके निधन से राष्ट्र नमन समाचार पत्र परिवार और पत्रकार जगत से जुड़े साथी और क्षेत्र के लोग शोक में डूब गए।
आज उनको तमाम लोगों ने नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी। पंचतत्व में विलीन पत्रकार राजेन्द्र वर्मा के अंतिम संस्कार के मौके पर भाजपा विधायक विवेक वर्मा, राष्ट्र नमन के मालिक व प्रधान संपादक संजय मिश्रा,समाचार संपादक मुकेश सक्सेना 'एडवोकेट', राष्ट्र नमन समाचार पत्र के लखीमपुर ब्यूरो चीफ अब्दुल कवी, पीलीभीत के जिला अपराध संवाददाता हरीश कोली, संवाददाता आदेश कुमार, राहुल सिंह, नबी अहमद सहित क्षेत्र के अन्य समाचार पत्रों के पत्रकारों के अलावा बिलसंडा नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता, गौरीशंकर शर्मा, देवकीनंदन वर्मा, धर्मपाल वर्मा, सुमित गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
पत्रकार राजेन्द्र वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि राजेन्द्र वर्मा एक अच्छे पत्रकार थे और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
राष्ट्र नमन के संपादक संजय मिश्रा ने कहा कि राजेन्द्र वर्मा हमारे परिवार का हिस्सा थे और उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।
मुकेश सक्सेना एड ने कहा, "राजेन्द्र वर्मा जी एक वरिष्ठ पत्रकार थे और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना एक अलग पहचान बनाया था। उनके निधन से पत्रकार जगत को एक बड़ा झटका लगा है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
बिलसंडा के पूर्व चेयरमैन अटल जायसवाल, नरेंद्र मोहन सक्सेना, आशीष सक्सेना, अवनीश जायसवाल, विक्रम नरेश जायसवाल, अरविंद अवस्थी, वैभव सक्सेना, रजत सागर, परमानंद वर्मा आदि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने राजेन्द्र वर्मा के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
