एक बार फिर विवादों का केंद्र बना हैदरगढ़ क्षेत्र का 12 टोल प्लाजा
एक बार फिर विवादों का केंद्र बना हैदरगढ़ क्षेत्र का 12 टोल प्लाजा
बाराबंकी । मामला जनपद बाराबंकी के कस्बा हैदरगढ़ का है ।लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हैदरगढ़ क्षेत्र का 12 टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है बुधवार दोपहर प्रयागराज हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है घटना का वीडियो सामने आने के बाद न सिर्फ सोशल मीडिया पर हलचल मच गई बल्कि अधिवक्ताओं में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद निवासी एवं प्रयागराज हाईकोर्ट में प्रैक्टिकल्स करने वाले अधिवक्ता रत्नेश कुमार शुक्ला किसी मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में अपनी कर से लखनऊ जा रहे थे जैसे ही वहां हैदरगढ़ क्षेत्र के 12 टोल प्लाजा पर पहुंचे टोल कर्मियों ने उनके फास्टिंग में बैलेंस न होने की बात कही इस पर अधिवक्ता ने नियमों के अनुसार नगद भुगतान कर आगे जाने की अनुमति मांगी लेकिन इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि देखते ही देखे कई टोल कर्मचारी एकत्र हो गए और अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी इस दौरान अधिवक्ता को चोटे आई और उनकी सोने की अंगूठी छिन जाने का भी आरोप लगाया गया है पूरी घटना का किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बना लिया गया है जो बाद में सोशल मीडिया और अधिवक्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में तेजी से वायरल हो गया वीडियो सामने आने के बाद मामले में तूल पकड़ लिया घटना की जानकारी मिलते ही हैदरगढ़ तहसील के अधिवक्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और टोल कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की कुछ समय के लिए थाना परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
अधिवक्ताओं में कहा कि जब एक हाई कोर्ट के वकील के साथ इस तरह की घटना हो सकती है तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु माल ने मौके पर पहुंच कर अधिवक्ताओं को शांत कराया और पीड़ित की तहरीर के आधार पर कड़ी कार्यवाही और हैदरगढ़ बाराबंकी एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर टोल टैक्स कर्मियों द्वारा अधिवक्ता को करने के मामले में पुलिस ने चार नाम दर्ज 10 अज्ञात सहित 14 लोगों पर FIR दर्जी की है तीन व्यक्तियों को पकड़ कर जेल भेजा गया है अन्य की तलाश हैदरगढ़ पुलिस कर रही है।
*दिनेश कुमार यादव तहसील हैदरगढ़ संवाददाता*


