चाइनीज मांझे ने किया एक और को घायल, मकर संक्रांति–बसंत के करीब आते ही बढ़ी मांग

चाइनीज मांझे ने किया एक और को घायल, मकर संक्रांति–बसंत के करीब आते ही बढ़ी मांग


लखीमपुर खीरी जैसे-जैसे मकर संक्रांति और बसंत का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में चाइनीज मांझे की मांग बढ़ती जा रही है। हालांकि सरकार ने चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है, इसके बावजूद कुछ लालची लोग चोरी-छिपे इसकी बिक्री कर रहे हैं सूत्रों के हवाले से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे को कुछ दुकानदार घरों के अंदर छिपाकर रखते हैं और गुपचुप तरीके से ग्राहकों को बेच रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि आए दिन लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है, जिसमें चाइनीज मांझे से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।केवल इंसान ही नहीं, बल्कि खुले आसमान में ऊंचाई पर उड़ने वाले पक्षी भी चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं या अपनी जान गंवा रहे हैं। यह मांझा बेहद धारदार होता है, जिससे गले, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म लग जाते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर सख्ती से ध्यान देना चाहिए और चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही आमजन से भी अपील की जा रही है कि वे प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग न करें और सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल साधारण सूती मांझे का ही प्रयोग करें ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े