उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग में बड़ा प्रशासनिक निर्णय - इमानदार छवि के गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता एल.बी. सिंह बने मिर्जापुर के नवागत मुख्य अभियंता

उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग में बड़ा प्रशासनिक निर्णय - इमानदार छवि के गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता एल.बी. सिंह बने मिर्जापुर के नवागत मुख्य अभियंता


मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक बड़ा निर्णय लिया गया जिससे मिर्जापुर क्षेत्र के लिए विधुत विभाग के लिए बड़ा अहम माना जा रहा है जिसके परिणाम जल्द ही सामने आने लगेंगे और जिले की विधुत व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत एक अहम प्रशासनिक निर्णय में गोरखपुर जनपद में लगभग तीन वर्षों से अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात रहे एल.बी. सिंह को मिर्जापुर का नया मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को मिर्जापुर मंडल की विद्युत व्यवस्था के लिए एक निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

संवेदनशील एवं वीआईपी जनपद गोरखपुर में अपने कार्यकाल के दौरान एल.बी. सिंह ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने जहां ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग और फाल्ट की समस्याओं पर सख्त नियंत्रण किया, वहीं राजस्व वसूली में भी ऐतिहासिक सुधार दर्ज कराया। लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान और उपभोक्ताओं को समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने को उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

अपनी स्वच्छ छवि, सख्त कार्यशैली और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए पहचाने जाने वाले एल.बी. सिंह अधिकारियों, कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं के बीच भरोसे का मजबूत नाम बन चुके हैं।

अब मां विंध्यवासिनी की पावन नगरी मिर्जापुर में मुख्य अभियंता के रूप में नई जिम्मेदारी संभालते हुए उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे यहां भी बिजली आपूर्ति को निर्बाध, विश्वसनीय और उपभोक्ता-केंद्रित बनाएंगे। राजस्व सुधार, नेटवर्क सुदृढ़ीकरण और सेवा गुणवत्ता के क्षेत्र में मिर्जापुर को एक नई पहचान दिलाने की दिशा में उनके प्रयास निर्णायक साबित हो सकते हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर