वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा थाना अगौता का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा थाना अगौता का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

 बुलन्दशहर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 14-01-2026 को थाना अगौता का वार्षिक निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर में नवनिर्मित आदर्श भोजनालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के द्वारा थाना कार्यालय के महिला हेल्प डेस्क, बन्दीगृह, बीट बुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, साफ-सफाई, मालखाना, आवासीय थाना परिसर, थाने में खडे वाहनों, आदि को चेक किया गया। मिशन शक्ति केन्द्र/महिला हैल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों द्वारा थाने पर अपनी समस्याओं को लेकर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रार्थना पत्रों के निराकरण, जांच का परिणाम इत्यादि को क्रमबद्ध तरीके से कम्प्यूटर में व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी अगौता को मालों के निस्तारण करने, डाक रजिस्टर व अभिलेख पूर्ण करने, अभिलेखों का रखरखाव रखने, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी रखने, थाना परिसर में साफ-सफाई रखने एवं प्रतिदिन थानाक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम आदि आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

 इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चौकीदारों को कम्बल, कोट व पगड़ी वितरित की गयी तथा थाना परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं चौकीदारों के साथ शान्ति समिति की बैठक भी की गयी। नवनिर्मित भोजनालय में बडे खाने का आयोजन किया गया जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर भोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल तथा प्रभारी निरीक्षक अगौता अतुल कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर