लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट थाना-रहीमाबादआबकारी विभाग व थाना रहीमाबाद पुलिस टीम द्वारा अवैध विदेशी शराब की बिक्री करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।












अवैध विदेशी शराब के 109 अदद पौवे तथा 26 अदद अद्धे बरामद  21.02.2026 को आबकारी निरीक्षक अखिलेख कुमार मय आबकारी स्टाफ व थाना रहीमाबाद की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम रूसैना थाना क्षेत्र रहीमाबाद लखनऊ में आम के बाग के पास बने शटर युक्त गोदाम पर दबिश देकर अवैध विदेशी शराब के 109 अदद पौवे तथा 26 अदद अद्धे कुल 135 अदद बरामद किये गये।बरामद शराब के बोतलों पर चस्पा क्यूआर कोड फर्जी होने के कारण तथा अवैध विदेशी शराब की बिक्री करने के कारण मौके पर मौजूद रंजीत यादव पुत्र सन्तू यादव निवासी ग्राम रामपुर थाना माल लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष को अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम, व धारा 61 (2)/318(4)/336(3)/338/340(2)/350 बी0एन0एस0 में समय करीब 15.30 बजे गिरफ्तार कर थाना हाजा लाया गया।गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों एवं निर्देशो का पालन किया गया। उक्त गिरफ्तारी व माल बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 31/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम, व धारा 61 (2)/318(4)/336(3)/338/340(2)/350 बी0एन0एस0 बनाम 01. रंजीत यादव पुत्र सन्तू यादव निवासी ग्राम रामपुर थाना माल लखनऊ, 02. प्रदीप यादव निवासी ग्राम रामपुर थाना माल लखनऊ, 03. लल्लन यादव निवासी अज्ञात पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार शुदा अभियुक्त रंजीत यादव उपरोक्त उम्र करीब 25 वर्ष के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है तथा शेष दो अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।अभियुक्त से अवैध विदेशी शराब के 109 अदद पौवे तथा 26 अदद अद्धे की बरामदगी। रंजीत यादव पुत्र सन्तू यादव निवासी ग्राम रामपुर थाना माल जनपद लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर