लखनऊ कमिश्नरेट थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय 01 शातिर वाहन चोर / अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
लखनऊ कमिश्नरेट थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय 01 शातिर वाहन चोर / अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
दो 2 अदद डाला तथा 06 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद 17.02.2026 को थाना मडियांव की पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित,वारंटी में मामूर होकर गौरभीट चौराहे पर मौजूद होकर आपस में अपराध के रोकथाम/जनपद में घटित वाहन चोरी के अनावरण अपराधियों के क्रियाकलाप व धरपकड़ के सम्बन्ध में मामूर थे तभी जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अन्तर्जनपदीय चार पहिया व दोपहिया चोरी करने वाला व्यक्ति चोरी के वाहनों के साथ यादव चौराहा से हरदोई रोड की ओर जाने वाली सड़क पर मौजूद है मुखबिर खास द्वारा बताये गये व्यक्ति को हिकमत अमली से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अजीत शुक्ला उर्फ सुन्दरम शुक्ला पुत्र रामप्रकाश शुक्ला निवासी ग्राम शिवपुरी पिपरगांव निवादा जनपद हरदोई हालपता मार्बल ढाल के पास किराये के मकान में फैजुल्लागंज थाना मड़ियांव लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष बताया पकड़े गये व्यक्ति के कब्जे से 02 अदद डाला व 06 अदद मोटर साइकिल अलग-अलग कंपनी के बरामद हुये बरामद वाहन पहली मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स पंजीकरण संख्या UP32AX7084 चेचिस नं0-MBLHAC020KHD11499 रंग रेड-ब्लैक थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 70/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत,मो०सा० हीरो एचएफ डीलक्स पंजीकरण सं. UP32HT3506 चेचिस नं0- MBLHAR204H9A12910 रंग लाल, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत,तीसरी मो०सा० अपाचे पंजीकरण सं. UP32JX4209 चेचिस नं. MD634BE43J2E70484 रंग सफेद,चौथी मोटर साइकिल ग्लैमर पंजीकरण संख्या UP32CC7776 चेचिस नंबर 07CAWC08902 रंग ग्रे ब्लैक,पांचवी मोटर साइकिल प्लैटिना UP32LR2551 चेचिस नंबर MD2A76AX3LPD07511 रंग ब्लैक,छठी मो०सा० डिस्कवर पंजीकरण सं.UP34X3157 चेचिस नं. MD2A14AZ7DPB99404 रंग ब्लैकगोल्ड,डाला One Tata Ace पंजीकरण सं UP32EN5423 इंजन सं 27IDI07AVYS02261 तथा चैसिस संMAT445238EZA01467 थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/26 धारा 303(2) बीएनएसडाला वाहन सं. UP32FN5957 चेसिस न. MAT445237FZP44770 तथा पंजीकरन संख्या UP32FN5957 के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 066/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत होना पाया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)/317 (4) बीएनएस की वृद्धि की गयी,पकड़े गये अभियुक्त को उसके द्वारा कारित जुर्म व जुर्म धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस से अवगत कराते हुए आज 17.02.2026 को हिरासत पुलिस में लिया गया।

