थाना जानकीपुरम पुलिस द्वारा लाइसेन्सी रिवाल्वर से जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोपी 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
थाना जानकीपुरम पुलिस द्वारा लाइसेन्सी रिवाल्वर से जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोपी 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 23.02.2026 को वादी श्री गोपाल सिंह पुत्र स्व०शत्रोहन सिंह निवासी 647बी/सी 130-ए जानकीपुरम गार्डन लखनऊ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रस्तुत होकर शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया कि राजेश गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा वादी की गाड़ी को खड़ी करने को लेकर गाली-गलौज व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के सम्बन्ध में दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 40/20206 धारा 109(1), 352 बीएनएस बनाम राजेश गुप्ता उपरोक्त पंजीकृत पर विवेचना उ0नि0 श्री विकास सिंह को सुपुर्द हुई दौराने विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के क्रम में मुकदमा उपरोक्त के शिकायतकर्ता श्री गोपाल सिंह उपरोक्त व विपक्षी राजेश गुप्ता के विरूद्ध जांच के क्रम में दोनों पक्षो को थाना स्थानीय पर तलब किया गया। विपक्षी राजेश गुप्ता पुत्र प्रफुल्ल चन्द गुप्ता एव उनके परिजनों को सीसीटीवी फुटेज को दिखाते हुये फायर करने वाले व्यक्ति व वाहन के संबंध में पूछताछ की गयी तो सीसीटीवी फुटेज में फायर करने वाले अभियुक्त की पहचान राजेश गुप्ता पुत्र प्रफुल्ल चन्द्र गुप्ता निवासी म0नं0 647बी/सी 129 जानकीपुरम गार्डेन थाना जानकीपुरम लखनऊ उम्र 48 वर्ष मे हुई है जिसके द्वारा मौके पर लाइसेंसी रिवाल्वर 32 एसएएफ कानपुर भारत 2009 एन 4287 बारंग काला, 10 अदद KF .32S&W.L. जिन्दा राउण्ड, एक अदद शस्त्र, लाइसेंस प्रस्तुत किया गया गया। लाइसेंसी शस्त्र से जान से मारने की नियत से फायर करने के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो कोई जबाब नही दिया।मौके पर अभियुक्त राजेश गुप्ता उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुये अभियुक्त को अन्तर्गत 109(1), 352 बीएनएस व बढ़ोतरी धारा 27/30 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया तथा मौके पर बरामद एक अदद लाइसेंसी रिवाल्वर 32 एसएएफ कानपुर भारत 2009 एन 4287 बारंग काला, 10 अदद KF 32S&W.L जिन्दा राउण्ड, एक अदद शस्त्र लाइसेंस को उपरोक्त मुकदमे में थाना स्थानीय पर दाखिला किया गया।अभियुक्त उपरोक्त को मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त उपरोक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थानो व जनपदो से जानकारी की जा रही है।
