अपराध शाखा लखनऊ व थाना मड़ियांव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बन्द मकानों की रेकी कर ताला खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले 02 शातिर नकबजन/चोर अभियुक्तों गिरफ्तार
अपराध शाखा लखनऊ व थाना मड़ियांव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बन्द मकानों की रेकी कर ताला खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले 02 शातिर नकबजन/चोर अभियुक्तों गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 18 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद लगभग 100 ग्राम पीली धातु व लगभग 01 कि० ग्रा० सफेद धातु के आभूषण बरामदचोरी में प्रयुक्त TVS राइडर मोटरसाइकिल, 02 मोबाइल फोन व ₹8,800/- नगद बरामद दोनों अभियुक्तों का पूर्व से जनपद के कई थानों में चोरी, शख अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट में आपराधिक इतिहासथाना मड़ियांव के 02 एवं थाना सैरपुर के 01 मुकदमें का सफल खुलासाथाना मड़ियांव क्षेत्र में बंद मकानों का ताला/खिड़की तोड़कर चोरी की घटनाएं कारित किये जाने के संबंध में 07.12.2025 को वादी श्री सतीष गुप्ता पुत्र मिठाई लाल गुप्ता निवासी प्रीतिनगर अन्ना मार्केट थाना मड़ियांव लखनऊ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली गई है। जिसके आधार पर मु0अ0सं0 722/25 धारा 331(4)/305 (ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया 16.02.2026 को एक अन्य पीड़िता द्वारा घर की खिड़की व लॉकर तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी किये जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 074/26 धारा 331(4)/305 (ए) बीएनएस पंजीकृत किया,गया उक्त घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई 23.02.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर मड़ियांव पुल के नीचे से लाल रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल संख्या UP32RA1782 सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गयापकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम अपना नाम सोनू वर्मा उर्फ बोगा पुत्र स्व० रूपचंद्र निवासी हालपता किराये का मकान, टीले वाली मस्जिद के पास अन्ना मार्केट थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ मूलपता- गणरुआ पुरवा थाना सदर कोतवाली जनपद खीरी उम्र 42 वर्ष तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुन्दर लाल गुप्ता पुत्र स्व० बाबूलाल निवासी सेमरा गौढी अजीजनगर थाना मड़ियांव लखनऊ मूलपता- सुल्तानपुर थाना इटौंजा जनपद लखनऊ उम्म्र 40 वर्ष बताया पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा उपरोक्त चोरी की घटनाएं स्वीकार की गयीं। पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से करीब 100 ग्राम पीली धातु के आभुषण तथा 01 कि०ग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद हुआ बरामद उपरोक्त के माल के सम्बन्ध में जनपद लखनऊ के अलग अलग थानों पर कई अभियोग पंजीकृत होना पाया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई तथा वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गयातथा एक अज्ञात वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही है गिरफ्तारी धारा 38 बीएनएसएस के प्रावधानों का पालन करते हुए दिनांक 23.01.26 समय करीब 02.40 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही हैअपराध करने का तरीका (Modus Operandi)अभियुक्त बंद पड़े मकानों की रेकी कर ऐसे घरों को चिन्हित करते थे, जहां परिवार के सदस्य बाहर गये हों। रात्रि अथवा सुनसान समय में ताला खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान स्थानीय सर्राफा बाजार में बेचकर धनराशि को आपसी बंटवारे के बाद व्यक्तिगत खर्च व शौक पूरे करने में इस्तेमाल करते थसोनू वर्मा उर्फ बोगा पुत्र स्व० रूपचंद्र निवासी हालपता किराये का मकान, टीले वाली मस्जिद के पास अन्ना मार्केट थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ मूलपता- गणरुआ पुरवा थाना सदर कोतवाली जनपद खीरी उम्र 42 वर्ष




