लखनऊ कमिश्नरेट थाना हजरतगंज पुलिस ने 6 घंटे में खोजा लापता युवक, परिजनों को सौंपा सकुशल
लखनऊ कमिश्नरेट थाना हजरतगंज पुलिस ने 6 घंटे में खोजा लापता युवक, परिजनों को सौंपा सकुशल
मंगलवार को आवेदक जय किशन जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल निवासी ग्राम व पोस्ट सफदरगंज, जनपद बाराबंकी (हाल पता 40/35अ, डिप्टी रघुवर दयाल, नरही, कोतवाली हजरतगंज, लखनऊ) थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि उनके द्वारा गौरी गर्ल्स हॉस्टल का संचालन उक्त पते पर किया जाता है।हॉस्टल में कार्यरत दिलीप कुमार उर्फ राजू शुक्ला पुत्र अश्विनी कुमार शुक्ला निवासी पूरे समधी, टिकरा, थाना संदरा, जनपद बाराबंकी, उम्र करीब 30 वर्ष, आज प्रातः करीब 6:00 बजे बिना बताए हॉस्टल से कहीं चले गए हैं, जिनका तब से कोई पता नहीं चल रहा है।*सूचना मिलते ही नरही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवम पांडेय और मय हमराह हेड कांस्टेबल रामकेश यादव द्वारा तत्काल टेक्निकल व मैनुअल सर्विलांस के माध्यम से खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से सूचना प्राप्त होने के मात्र छह घंटे के भीतर गुमशुदा दिलीप कुमार उर्फ राजू शुक्ला को उन्नाव से सकुशल बरामद कर लिया गया।बरामद युवक को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों/प्रार्थी जय किशन जायसवाल को सुपुर्द कर दिया गया।हजरतगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
