लोकगीत/ग़ज़ल/नृत्य/सुगम संगीत की धुन पर थिरका खादी महोत्सव का सांस्कृतिक मंच

लोकगीत/ग़ज़ल/नृत्य/सुगम संगीत की धुन पर थिरका खादी महोत्सव का सांस्कृतिक मंच


14 फरवरी की शाम वीरेन्द्र स्वरूप पार्क, कानपुर खादी प्रदर्शनी 2026 में आयोजित रिद्धि सिद्धि म्यूजिक अकेडमी द्वारा आयोजित लोकगीत,गीत,ग़ज़ल एवं नृत्य कार्यक्रम में अकेडमी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई एवं निरंतर नए-नए गीत, लोकगीत,ग़ज़ल एवं नृत्य की प्रस्तुतियां होती रहीं जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती रहीं..इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं स्मृति चिन्ह देकर उत्साह वर्धन किया। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा रिद्धि सिद्धि म्यूजिकल फाउंडेशन की संस्थापक लविता हलोई(शिष्या यश भारती पुरस्कार सम्मानित श्री केवल कुमार जी) एवं रमन श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विशेष सहयोग श्रीमती नीलू शुक्ला द्वारा दिया गया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों मे नीलू शुक्ला, लविता हलोई ,रमन श्रीवास्तव,, नौमिका यदुवंशी, लोकगीत गायिका गीता शुक्ला, जे0पी0 शुक्ला, पूजा खरे, सलोनी चौहान, युवराज अवस्थी, महमूद अली, इत्यादि ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर