होली त्यौहार के पहले अवैध मादक पदार्थ के तस्करों व निर्माण करने वालों पर हुई बड़ी कार्यवाही

होली त्यौहार के पहले अवैध मादक पदार्थ के तस्करों व निर्माण करने वालों पर हुई बड़ी कार्यवाही।

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 06 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 105 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद किया व लगभग 2500 किलो लहन को भी नष्ट किया गया।

सोनभद्र  । होली पर्व के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 105 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 6 लोगो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

 दिनांक 22.02.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत कंजड़ बस्ती (विकास नगर, वार्ड नं0-5) में पर्याप्त पुलिस बल के साथ दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का निर्माण करते हुए कुल 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से जरिकेन/बड़े गैलनों में कुल 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

इसके अतिरिक्त लगभग 2500 किलो लहन (शराब बनाने हेतु कच्चा पदार्थ) एवं शराब निर्माण के उपकरण मौके पर ही नियमानुसार नष्ट किए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान में 1. प्रवेश कुमार (40 वर्ष) पुत्र हरि किशोर, 2. अमर सिंह (50 वर्ष) पुत्र बंशी, 3. प्रदीप (40 वर्ष) पुत्र बसन्त लाल, 4. अखिल (19 वर्ष) पुत्र दिलीप कुमार निवासी कंजड़ बस्ती, विकास नगर वार्ड नं0-5, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, 5. कृष्ण कुमार सिंह (42 वर्ष) पुत्र सतीश कुमार सिंह, निवासी गुरुद्वारे के पास, वार्ड नं0-5 अम्बेडकर नगर, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र और 6. बरसात (26 वर्ष) पुत्र होसियार सिंह, निवासी ग्राम लोहगरा, थाना बारा शंकरगढ़, जनपद प्रयागराज को 105 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 2500 किलो लहन व शराब बनाने के उपकरण (नष्ट) के साथ गिरफ्तार किया गया।

मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र 1. राम स्वरुप वर्मा 2. अरविन्द सरोज नि0 अपराध थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र, 3. उप निरीक्षक राम अवध यादव थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र, 4. उप निरीक्षक उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र, 5. उप निरीक्षक विनोद यादव चौकी प्रभारी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र, 6. उप निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र, 7. उप निरीक्षक रणजीत सिंह थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र, 8. हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल सलुऊद्दीन, हेड कांस्टेबल चन्द्रकेश पाण्डेय थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र, 9. कांस्टेबल गौरव यादव, कांस्टेबल प्रमोद यादव, कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल आलोक दुबे, कांस्टेबल अर्पित मिश्रा थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र और 10. म0आ0 दीक्षा पाण्डेय, म0आ0 अनीता थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र शामिल थी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर