थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा खोयी हुयी 02 नाबालिग बच्चियों को सूचना प्राप्त होने के 01 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया गय:-थाना स्थानीय पर 112 कंट्रोल रूम द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि 02 बच्चियां जिनकी उम्र करीब 10 वर्ष व 06 वर्ष है जो सगी बहने है डीपीएस एकेडमी स्कूल पुरानी बाजार इटौंजा से घर नहीं पहुंची है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक इंटौजा के निर्देशन में थाना स्थानीय की मिशन शक्ति टीम व एंटीरोमियो प्रभारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा आसपास के कैमरे चेक किये गये व आसपास के लोगो से जानकारी की गयी।पुलिस बल द्वारा अथक प्रयास के उपरान्त ज्ञात हुआ कि खोयी हुयी दोनो बच्चियां अपनी दोस्त के यहां कॉपी लेने गयी थीं। दोनो बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया। परिजनो द्वारा अपनी बच्चियों सकुशल पाकर थाना इटौंजा व लखनऊ पुलिस भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।
