लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद पुलिस ने चोरी करने वाले चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त को भेजा सलाखों के पीछे लखनऊ कमिश्नरेट
लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद पुलिस ने चोरी करने वाले चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त को भेजा सलाखों के पीछे लखनऊ कमिश्नरेट
थाना अमीनाबाद क्षेत्रान्तर्गत किराये के मकान में रह रहे व्यक्ति के सपरिवार किसी निमंत्रण पर घर से बाहर जाने पर उसी बिल्डिंग के नीचे तल पर रहने वाले अभियुक्त अब्दुल करीम उर्फ काशिफ खान पुत्र मो० सलीम नि0-155/289, कुप्पे वाली गली, मौलवीगंज, थाना- अमीनाबाद, लखनऊ ने अपने दोस्त के साथ मिलकर आभूषणों की चोरी की थी और उसे दूसरे अभियुक्त अब्दुल हफीज पुत्र स्व. रमजान अली नि0-155/259, कुप्पे वाली गली, मौलवीगंज, लखनऊ को बेचा था जिसे10.02.2026 को मय चोरी गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की कार्यवाही 09.02.2026 को वादी बिलाल अहमद सिद्दीकी पुत्र गुलाम दस्तगीर, उम्र-35 वर्ष निवासी- 289, मौलवीगंज, लखनऊ के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी के घर से (1) दो अदद सोने के कंगन, (2) एक सोने की चेन (3) 8 सोने की अंगूठियां, (4) 2 अदद कान की झुमकी, (5) 2 अदद कान के बुन्दे और कुछ पुराने गहने और रूपये 5,70,000 नगद चोरी हो गया है प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अमीनाबाद पर मु0अ0सं0 09/2026 धारा 305 (a) बीएनएस पंजीकृत किया गया,घटना का सफल अनावरण हेतु थाना स्थानीय पर नियुक्त अतिरिक्त निरीक्षक श्री उदय पाल सिंह द्वारा टीम गठित कर भिन्न भिन्न स्थानों पर दबिश दी गयी तथा साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अब्दुल करीम उर्फ काशिफ खान पुत्र मो० सलीम नि0-155/289, कुप्पे वाली गली, मौलवीगंज, लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद, लखनऊ को कल 10/2/2026 को समय 14.00 बजे कुप्पे वाली गली मौलवीगंज से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त अब्दुल करीम उर्फ काशिफ खान द्वारा अभियुक्त अब्दुल हफीज पुत्र स्व. रमजान अली नि0-155/259, कुप्पे वाली गली, मौलवीगंज, लखनऊ को आभूषण बेचे गये थे जिसके आधार पर समय 20.30 बजे अभियुक्त की दुकान मौलवीगंज से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त अब्दुल करीम उर्फ काशिफ खान उपरोक्त के कब्जे से 06 अंगूठी व 01 जोड़ी कान की झुमकी पीली धातु की व रुपया 23000/- नगद तथा अभियुक्त अब्दुल हफीज उपरोक्त के कब्जे से गलाया हुआ सोना 27.9 ग्राम बरामद हुआ चोरी हुआ कुल सोना 48.030 ग्राम जिसकी कुल बाजारु कीमत लगभग 7,30,000/- रुपये व नगद रुपया 23000/- कुल 7,53,000 रुपये की बरामदगी की गयी है,बरामदगी के आधार पर,मु0अ0सं0-09/2026 थाना अमीनाबाद में धारा 317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है अभियुक्त अब्दुल करीम उर्फ काशिफ खान पुत्र मो० सलीम निवासी 155/289,कुप्पे वाली गली, मौलवीगंज,थाना- अमीनाबाद, लखनऊ उम्र करीब 19 वर्ष पूछने पर बताया कि मैने अपने दोस्त के साथ मिलकर चोरी किया था मुझे जानकारी थी कि मेरे घर के ऊपर रहने वाले किरायेदार बाहर गये हुये है घर में कोई नही है मौका पाकर हम दोनों ने चोरी की गयी थी और चोरी किये हुये कुछ सामान आपस में मिलकर बांट लिया था तथा कुछ सामान जिसमें दोनों हाथ के कंगन,कान के झुमके तथा एक अंगूठी को अपने बगल के सोनार अब्दुल हफीज को रुपये 02 लाख 67 हजार में बेचा था जिसमें से मुझे 23 हजार रुपये मिले थे जो अपने घर पर रखा था तथा बंटवारे में 6 अंगूठी व कान के टाप्स मुझे मिले थे और दूसरे व्यक्ति ने एक चैन व 1 अंगूठी तथा शेष रुपया अपने पास रख लिया था,अभियुक्त अब्दुल हफीज पुत्र स्व. रमजान अली निवासी 155/259, कुप्पे वाली गली, मौलवीगंज, लखनऊ द्वारा बताया गया कि मेरे मोहल्ले के रहने वाला काशिफ अपने दोस्त के साथ सामान बेचने आया था और बताया था कि यह मेरी पत्नी का है मुझे इलाज हेतु पैसा चाहिये उसकी मजबूरी के कारण हमने दोनों हाथ के कंगन, कान के झुमके तथा एक अंगूठी को 02 लाख 67 हजार रुपये में लिया था अब्दुल करीम उर्फ काशिफ खान पुत्र मो० सलीम निवासी 155/289, कुप्पे वाली गली, मौलवीगंज, थाना- अमीनाबाद, लखनऊ उम्र करीब 19 वर्ष,अब्दुल हफीज पुत्र स्व. रमजान अली निवासी 155/259, कुप्पे वाली गली,मौलवीगंज, लखनऊ उम्र 50 वर्ष-1-मु0अ0सं0- 09/2026 धारा 305 (a)/317 (2) बीएनएस थाना अमीनाबाद,लखनऊ 06 अंगूठी व 01 जोड़ी कान की झुमकी पीली धातु 20.13 ग्राम व रुपया 23000/ नगद अभियुक्त काशिफ खान गलाया हुआ सोना 27.9 ग्राम बरामद हुआ,अभियुक्त अब्दुल हफीज,दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल सोना 48.030 ग्राम जिसकी कुल बाजारु कीमत लगभग 7,30,000/रुपये व नगद रुपया 23000/- कुल 7,53,000 रुपये की बरामदगी की गयी है निरीक्षक उदय पाल सिंह थाना अमीनाबाद कमिश्नरेट लखनऊ उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह सेंगर थाना अमीनाबाद कमिश्नरेट लखनऊ,का0 6029 सुनील बाबू थाना अमीनाबाद कमिश्नरेट लखनऊ,म0का0 2973 अम्बिका राजावत थाना अमीनाबाद कमिश्नरेट लखनऊ,का0 1507 सोनू थानाअमीनाबाद कमिश्नरेट लखनऊ
