विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर की सड़क पर नमाज पढ़ने का विरोध करते हुए कुलसचिव लखनऊ विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपा

 विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर की सड़क पर नमाज पढ़ने का विरोध करते हुए कुलसचिव लखनऊ विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपा।

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल लखनऊ जिले के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में रोड पर नमाज पढ़ने सामूहिक रोजा इफ्तारी करने, ऐतिहासिक इमारत को क्षतिग्रस्त करने एवं परिसर स्थित ऐतिहासिक इमारत को मस्जिद का नाम देने वालों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही करने हेतु कुलसचिव लखनऊ विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपा, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ताओ ने जानबूझ का एक झूठा विमर्श और समाज में विघटन पैदा करने का प्रयास किया जो कि अनुचित है।

 ये अपने आपको हिन्दू कहते तो है पर KGMU के प्रकरण में ये सपा कांग्रेस भीम आर्मी आदि कहीं दिखाई नहीं , इंटीग्रल विश्वविद्यालय में एक दलित बहन के साथ गलत होने पर भी ये लोग उसकी मदद को नहीं किया । जहां आरोपी मुस्लिम होता है इनकी संवेदनशीलता मर जाती है ये बस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते है इन पर सख्त से सख्त कार्यवाही करनी पड़ेगी, जहां भी हिन्दू समाज संघर्ष करेगा उसका पसीना बहेगा बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद अपना खून बहा देगा ।

हिन्दू समाज के लिये, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने कहा कि मांगे पूरी न होने पर दो दिन में वृहद आंदोलन करेंगे जिसके जिम्मेदार स्वयं विश्वविद्यालय प्रशासन होगा । जिला मंत्री नीरज ने कहा कि किसी प्रकार का मुस्लिम तुष्टिकरण विश्वविद्यालय परिसर में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम हिन्दू समाज के हित के लिए सदैव खड़े है और खड़े रहेंगे हिन्दू समाज का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

 जिला संगठन मंत्री समरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर रोड़ पर नमाज़ और इफ्तारी नहीं चलेगी अगर चलेगी तो सोमवार भगवान शिव और मंगलवार को बजरंग बली तथा बुधवार को श्री गणेश जी की पूजा होगी इसी तरह गुरुवार को विष्णु जी की और शुक्रवार माता लक्ष्मी जी की एवं संतोषी माता की और शनिवार शनि देव जी की पूजा होगी वह भी उसी रोड़ पर होगी । 

विभाग सह संयोजक बजरंग दल अमरेंद्र ने कहा कि किसी स्थान पर नमाज पढ़ लेने से वो मस्जिद नहीं हो जाती परिसर के अंदर ऐसा नहीं होने देंगे आज शांतिपूर्वक ज्ञापन देने आए है जरूरत पड़ी तो बजरंग दल को 1992 में भी लोगों ने देखा है क्या कर सकता है तो हिन्दू समाज को उकसाने का प्रयास नहीं करें, जिला सह संयोजक बजरंग दल दीपक साहू, जिला सह संयोजक जितेंद्र लोधी, लक्की गौतम, संजय राजपूत, राहुल सिंह, संयम सिंह, अंशु रावत, दीपक धानुक, सूरज वाल्मीकि, अभय, कपिल कुमार, प्रतीक श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, हरीश मिश्र, ऋषभ, उदित,आयुष के साथ दर्जनों विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर