11/02/2026 को पार्क में टहलने वाली महिलाओं द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटा बच्चा 1090 से समता मूलक की तरफ जाने वाले रास्ते पर अकेला बैठा रो रहा है प्राप्त सूचना पर मुझ महिला उपनिरीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर बच्चों को लाकर पिंक बूथ पर बिठाया गया बच्चे ने अपना नाम अनुराज  कुमार पुत्र भानु उम्र 13 वर्ष निवासी रामनगर धोबी घाट ऐशबाग लखनऊ बताया बच्चा बहुत परेशान था और रो रहा था सांत्वना देकर बच्चे को शांत कराकर  काफी पूछने पर बच्चे ने अपनी बहन का मोबाइल नंबर बताया प्राप्त मोबाइल  नंबर पर संपर्क कर बच्चे के परिवार जनों को सूचना दी गई सूचना पाकर बच्चे की मौसी और दो बहने 1090 पिंक बूथ पर उपस्थित आई जिनसे पूछताछ करने पर बताया कि इसकी  मां आज सुबह गांव गई हुई थी और ये बच्चा  उन्हीं के पीछे  घर से निकल लिया था हम लोग काफी समय से बच्चे को ढूंढ रहे थे बहुत परेशान थे हमें पता नहीं चला कि ये कहां गया जब आपकी सूचना मिली तब हम यहां पर आए  बच्चे से परिवार जनों की पहचान कर कर बच्चे को उसके परिवार जनों को सुपुर्द कर दिया गया अपने परिवार वालों को पाकर छोटा अनुराज बहुत खुश हुआ तथा थाना गौतमपल्ली के प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में कार्य कर रही मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक संध्या वर्मा से बहुत खुश होकर छोटा अनुराज व उसके परिवार वालों ने  गौतमपल्ली मिशन शक्ति टीम की खूब  प्रशंसा की

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर