रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव पुल के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दरिहट थाना क्षेत्र के बाजार निवासी 25 वर्षीय रोहित पाल उर्फ गोलू के रूप में हुई है। आरोप है क‍ि युवक शराब की तस्‍करी करता था। बताया जाता है कि, गुप्त सूचना के आधार पर रोहित पाल को स्कूटी के साथ संदेह के आधार पर पकड़ा गया था और उसे थाना लाया जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर पीछे बैठे होमगार्ड जवान आफताब आलम के साथ युवक अचानक वाहन मोड़कर अहराव गांव की ओर भागने लगा। भागने के क्रम में स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में रोहित पाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि होमगार्ड जवान आफताब आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सासाराम ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच एसडीपीओ डेहरी द्वारा की जा रही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर