नाबालिग को बहल फुसलाकर कर भगा ले जाने के बाद शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।नाबालिग बालिका को किया गया सकुशल बरामद

नाबालिग को बहल फुसलाकर कर भगा ले जाने के बाद शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।नाबालिग बालिका को किया गया सकुशल बरामद 












पुलिस आयुक्त महोदय और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के निर्देशानुसार, अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त (मध्य) के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) तथा सहायक पुलिस आयुक्त (हजरतगंज) के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में थाना हुसैनगंज पुलिस टीम द्वारा थाना हुसैनगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0009/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बी0एन0एस0 व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित प्रकाश में आये 01 नफर अभियुक्त अजय गुप्ता पुत्र रामआसरे गुप्ता निवासी ग्राम सौहरामऊ थाना सौहरामऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।कोतवाली हुसैनगंज पुलिस कमिश्नरेट,थाना हुसैनगंज पर दिनांक 05.02.2026 को वादी मुकदमा श्री संजय कुमार पुत्र सुबेदार निवासी सुदामापुरी चारबाग लखनऊ द्वारा सूचना दी गयी की उनकी पुत्री करीब 14 वर्ष दिनांक 03.02.2026 को घर से कही चली गयी है और अभी तक वापस नहीं आयी है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद बालिका के सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हुसैनगंज पर मु0अ0सं0 0009/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर तत्काल अपहृता की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे थे कि इसी क्रम में दिनांक 09.02.2026 को सूचना प्राप्त हुयी कि पीडिता को उसके मोहल्ले में ही रहने वाला एक व्यक्ति कही भगा कर ले गया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुये पुलिस टीम द्वारा ग्राम समदपुर जनपद उन्नाव पहुंचकर बालिका को सकुशल बरामद करते हुये अभियुक्त अजय गुप्ता पुत्र रामआसरे गुप्ता निवासी ग्राम सौहरामऊ थाना सौहरामऊ जनपद उन्नाव को दिनांक 09.02.2026 समय करीब 19.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध साक्ष्य संकलन से धारा 87/65(1) बी0एन0एस0 व 5/6 पाक्सो एक्ट की वृद्धि भी की गयी है। अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर