VPN का पेड वर्जन प्रयोग करते हुए व अलग अलग लोगों से वाइफाई कनेक्शन लेकर अपनी पहचान छुपाने का हर संभव प्रयास कर जौनपुर न्यायालय परिसर एवं पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल करने वाला आजमगढ़ से गिरफ्तार।

VPN का पेड वर्जन प्रयोग करते हुए व अलग अलग लोगों से वाइफाई कनेक्शन लेकर अपनी पहचान छुपाने का हर संभव प्रयास कर जौनपुर न्यायालय परिसर एवं पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल करने वाला आजमगढ़ से गिरफ्तार


जिला न्यायाधीश के सरकारी ई-मेल आईडी पर अलग अलग कुल पांच ई-मेल आई डी से जो अलग अलग नाम से लिए गए मोबाईल नंबरों से इंटरनेट प्रयोग कर एवं वीपीएन का पेड वर्जन के प्रयोग से आईपी प्रॉक्सी कर प्रोटॉन मेल पर ही मेल आईडी बनाकर जौनपुर न्यायालय परिसर एवं जौनपुर पुलिस लाईन गेट को उड़ाने की धमकी दी गयी थीमेल में कुछ मोबाईल नंबर अंकित करते हुए, अंकित मोबाईल नंबरों पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से एक लाख रुपए भेजवाने एवं न भेजवाने पर जौनपुर न्यायालय परिसर एवं पुलिस लाईन गेट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी उपरोक्त धमकी भरी ई-मेल प्राप्त होने के उपरांत थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर में पंजीकृत किया गया था उक्त धमकी भरे ई-मेल की जांच उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा की जा रही थी, जिसके क्रम में धमकी से संबन्धी सभी ई-मेल आईडी व मेल में अंकित सभी मोबाईल नंबरों का इलेक्ट्रानिक एंव भौतिक संसाधनों का प्रयोग कर गहनता से जांच एवं मेल में अंकित सभी मोबाईल नंबरों के प्रयोग कर्ताओं की सोशल मीडिया की गतिविधियों, वीपीएन, प्रॉक्सी मेल का गहनता से विश्लेषण कर और जानकारी से विशाल रंजन निवासी बक्शपुर थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ प्रकाश में आया एटीएस टीम द्वारा विशाल रंजन के सिधारी आजमगढ रहने वाले किराए के मकान पर पहुंचकर जब पूछताछ एवं उसके कमरे की तलाशी ली गयी तो उसके पास से कुल पांच मोबाईल फोन एवं एक लैपटॉप बरामद हुआ उसके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले सभी मोबाईल फोन की जांच की गयी 17-02-2026 को जिन ई-मेल आईडी का प्रयोग कर धमकी दी गयी थी, उन नामों से एवं अन्य अलग अलग नामों से प्रोटॉन मेल, जीमेल, आउट लुक की लगभग 50 ई-मेल आईडी प्राप्त हुई एवं अलग अलग नामों से लगभग 20 फेसबुक आईडी मिली, तथा सोशल मीडिया से महिलाओं की तस्वीरें डाउनलोड कर अश्लील कंटेट भी तैयार किया हुआ प्राप्त हुआसाथ ही आजमगढ रोडवेज को बम से उड़ाने सम्बन्धित मैसेज तैयार किया गया था, जिसमें जौनपुर कचहरी उड़ाने सम्बन्धित धमकी भरे प्राप्त मेल में अंकित मोबाईल नम्बरों को ही दर्ज किया गया था यदि यह गिरफ्तार नही होता तो कुछ दिनों में ये मेल भी परिवहन निगम की ई-मेल पर भेजताअभियुक्त विशाल रंजन से जब इन ई-मेल आईडी और धमकी से संबन्धित पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जिस लड़की से वह प्यार करता था उसकी शादी जौनपुर के एक लड़के से तय हो गयी थी, विशाल उपरोक्त यह नही चाहता था कि उस लड़की की कही भीशादी तय की जाए अतः विशाल रंजन जिस लड़के से शादी तय हुई उसकी फर्जी आईडी बनाकर आपत्ति जनक पोस्ट कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष में पंचायत हुई और विशाल रंजन उपरोक्त को उस पंचायत में माफी मांगनी पड़ीबदले की भावना से अभियुक्त लड़के पक्ष से जितने लोग पंचायत में शामिल थे उनका मोबाईल नंबर पहले सोशल मीडिया पर सर्च किया तो उस गांव में आयोजित एक क्रिकेट टुर्नामेंट का पंपलेट मिल गया जिसमें उस गांव के कुछ युवकों के मोबाईल नंबर व नाम मिल गए जो पंचायत में शामिल थे, फिर उन युवकों के नाम के साथ-साथ अपनी प्रेमिका के मंगेतर के नाम से भी फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर व उनके मोबाईल नंबरों का प्रयोग कर जौनपुर न्यायालय परिसर एवं पुलिस लाईन गेट को बम से उड़ाने की धमकी दिया गया ताकि पुलिस उन सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दे और इसका बदला पूरा हो सके।बरामदगी -05 अदद मोबाईल फोन व 01 अदद लैपटॉप 02 अदद मेमरी कार्ड 04 अदद सिम कार्ड व 21092/- रुपए नगद।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर