..










अर्जुन रामपाल की नई सोशल ड्रामा फिल्म, निर्माता विकास कुमार मोदी ला रहे हैं नई कहानी फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद निर्माता विकास कुमार मोदी अब एक नई सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल पहली बार लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ काम करते नजर आएंगे। मुंबई में फिल्म का एक अहम शेड्यूल पूरा हो चुका है, जबकि अंतिम शेड्यूल 22 मार्च से लोनावला और कामशेत में शुरू होने जा रहा है।यह फिल्म इंसानियत, रिश्तों और अपनी जड़ों से जुड़े मूल्यों को एक संवेदनशील कहानी के जरिए पर्दे पर उतारने का प्रयास करेगी। पारस सॉफ्टवेयर एंड एंटरटेनमेंट और वेमो मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त बैनर तले बन रही यह फिल्म छोटे शहरों से लेकर महानगरों तक के दर्शकों को भावनात्मक और मनोरंजक अनुभव देने का दावा करती है।लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा और वेमो के सीएमडी विकास कुमार मोदी सामाजिक विषयों पर आधारित कई नई कहानियों पर भी काम कर रहे हैं। इसी साल इस जोड़ी की तीन अलग-अलग सामाजिक और मनोरंजक फिल्मों को सिनेमाघरों में लाने की योजना है।निर्माता विकास कुमार मोदी इस अनटाइटल्ड फिल्म को अगस्त 2026 में रिलीज़ करने की तैयारी में हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ मीरा चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा तिन्नू आनंद और मुकेश तिवारी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर