थाना जानकीपुरम पुलिस द्वारा बन्द मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले 01 शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया
कब्जे से चोरी किये गये सफेद व पीली धातु के आभूषण व नगदी बरामद07.03.2026 को वादी संजय सिंह पुत्र स्व० प्यारे लाल निवासी म0नं0 6/53 सेक्टर एच (अनूप शुक्ला के मकान मे किराये पर) थाना जानकीपुरम लखनऊ द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित होकर शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे वह दिनांक 04/03/2026 को होली के त्यौहार होने के कारण उनका परिवार घर चल गया तथा था एवं दिनांक 05/03/2026 को होली बाद वापस आया तो घर का गेट टूट मिला तथा अलमारी में कुछ सामान एवं नकद रूपये चोरी होने के सम्बन्ध में बताया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 0053/20206 धारा 305(a) बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्री विकास सिंह को सुपुर्द हुई।दौराने विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के क्रम में थाना स्थानीय की पुलिस टीम के द्वारा तलाश/पतारसी सुरागरसी एवं सीसीटीवी अवलोकन तथा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मडियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास आपस अभियुक्त असगर अली पुत्र मोहम्मद कासिम अन्सारी निवासी मूल पता थाना पुनौरा जनपद मुजफ्फरपुर राज्य बिहार हाल पता किराये का मकान निकट मुर्गी फार्म रोड नौबस्ता पुलिया अलीनगर थाना मडियाव लखनऊ उम्र लगभग वर्ष 19 को गिरफ्तारी किया गया तथा बाल अपचारी उम्र लगभग 15 वर्ष को पुलिस संरक्षण में लिया गया। जिनसे चोरी की घटना एवं सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पूछताछ की गयी तो अभियुक्त असगर अली, बाल अपचारी ने वांछित अभियुक्त फहमद अहमद उर्फ सद्दाम के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित करने की बात स्वीकार की गई अभियुक्त असगर अली एवं बाल अपचारी के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी गया 08 अदद बिछिया सफेद धातु वजन 22 ग्राम, 02 जोडी पायल सफेद धातु वजन कुल 37 ग्राम, 02 अदद कड़ा सफेद धातु 12 ग्राम कुल वजन सफेद धातु 71 ग्राम, नगद 12000/- रूपये तथा निशानदेही पर आर्टिफिसियल ज्वेलरी, 01 अदद मंगलसूत्र आर्टिफिसियल, 01 जोड़ी कान के टप्पस आर्टिफीसियल, 01 अदद माला आर्टिफिसियल, 01 जोड़ी कान के टप्स आर्टिफिसियल बरामद हुआ मौके पर अभियुक्त असगर अली को कारण गिरफ्तारी बताये हुये एवं बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 317(2)/331(4) बी.एन.एस. की बढोतरी की गई तथा नियमानुसार कार्यवाही कर अभियुक्त असगर अली को न्यायिक अभिरक्षा एवं बाल अपचारी को बाल किशोर न्यायालय भेजा जा रहा है। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पूर्व में अपराध कारित किये गये है।रात्रि के समय बन्द घर में ताला तोडकर चोरी करने के सम्बन्ध में असगर अली पुत्र मोहम्मद कासिम अन्सारी निवासी मूल पता ग्राम पुनौरा थाना पुनौरा जनपद मुजफ्फरपुर राज्य बिहार हाल पता किराये का मकान निकट मुर्गी फार्म रोड नौबस्ता पुलिया अलीनगर थाना मडियांव लखनऊ उम्र करीब वर्ष 19
