थाना सैरपुर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चैन स्नैचर / अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

 थाना सैरपुर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चैन स्नैचर / अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।












कब्जे से लूट की एक अदद चेन (पीली धातु) बरामद।दिनांक 11/03/2026 को वादिनी श्रीमती सरिता देवी पत्नी स्व० नोखे लाल निवासिनी न्यू शाहपुर कालोनी रैथा रोड़ छठामील निकट लोधी मार्केट थाना सैरपुर लखनऊ के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत होकर माल मुल्जिमान की तलाश की जा रही थी।आज दिनांक 12/03/2026 को थाना सैरपुर की पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित /वारंटी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में कमलाबाद बढौली तरहिया मोड़ में संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग कर रही थी जरिए मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि जिस व्यक्ति ने सीतापुर लखनऊ मार्ग पर सब्जी मण्डी के पास एक महिला की सोने की चैन दिनांक 10.03.2026 को शाम करीब 6.00 बजे मार्ग रोककर धमकी देते हुए गले में पहने चेन को छीन कर भाग गया था वह आज फरुखाबाद मोड के पास फरुखाबाद जाने वाली रोड पर किनारे खडा है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है।मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम 01. विरेन्द्र कुमार पुत्र लल्लन निवासी सरकपुर सरैया थाना बी0के0टी0 जनपद लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष बताया। जिसके कब्जे से एक अदद चैन (पीली धातु) बरामद हुआ।पकडे गये व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि अपनी आवश्यकता की पूर्ति हेतु मैं सीतापुर लखनऊ राजमार्ग सब्जी मण्डी छठामील के पास से एक महिला को धमका कर उसकी गले से चेन छीनकर भागा था।पकड़े गये व्यक्ति को उसके द्वारा कारित जुर्म व जुर्म धारा 309 (4)/317(2) बीएनएस से अवगत कराते हुए दिनांक 12.03.2026 को हिरासत पुलिस लिया गया।दौराने गिरफ्तारी/निगरानी व बरामदगी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही हैअभियुक्त द्वारा अपनी आवश्यकता की पूर्ति हेतु लूट की घटना कारित करना

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर