सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी एवं थाना मडियांव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मोबाइल छिनैती करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी एवं थाना मडियांव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मोबाइल छिनैती करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
अभियुक्त के कब्जे से वादी का छीना गया ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद 30.06.2025 को आवेदक श्री कैलाश पुत्र स्व फत्ते निवासी बन्नौर थाना बीकेटी लखनऊ के प्रार्थना पत्र के आधार पर बावत वादी का ओप्पो कंपनी मोबाइल फोन दो मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा छीन कर भाग जाने के सम्बन्ध में ई-एफ,आई,
आर मु0अ0सं0 369/25 धारा 304(2) बीएनएस थाना स्थानीय पर प्राप्त हुआ था।08.03.2026 को थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, रोकथाम अपराध, व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान महादेव होटल चौराहा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि राहगीरों से मोबाइल छीनने वाला एक व्यक्ति सेक्टर-ई, यूपी महोत्सव मेला मैदान के पास मौजूद है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर नकुल कश्यप उर्फ संजय को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ व तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन (बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गई।अभियुक्त को उसके द्वारा किए गए अपराध से अवगत कराते हुए दिनांक 08.03.2026 को समय 23:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों व जनपदों से जानकारी की जा रही है नकुल कश्यप उर्फ संजय पुत्र राजेश कश्यप हाल पताः सेक्टर-03, थाना जानकीपुरम, लखनऊ मूल पताः सेक्टर-06, थाना जानकीपुरम, लखनऊ उम्र 19 वर्ष (व्यवसायः सैलून में नाई का कार्य 1अदद मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी IMEI नं0 864214066460033/
