स्वाट/सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना सैरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा झपटमारी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार तथा 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

स्वाट/सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) व थाना सैरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा झपटमारी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार तथा 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।



अभियुक्त के कब्जे से झपटमारी के 01 अदद एनड्राइड मोबाइल oppo रंग सिलवर बरामद हुआ 18/10/2025 को वादी श्री पवन सिंह पुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी पतारा कला थाना कमलापुर जनपद सीतापुर की तहरीर के आधार पर थाना सैरपुर पर मु0अ0सं0 140/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था, जिसमें माल मुल्जिमान की तलाश की जा रही थी9/3/2026 को थाना सैरपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल, अपराध रोकथाम, वांछित वारंटी की तलाश तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान कमलाबाद बढ़ौली तरहिया मोड़ के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिन तीन व्यक्तियों ने सेवा हॉस्पिटल, सीतापुर रोड के पास से वादी का OPPO सिल्वर रंग का मोबाइल छीना था, वे तीनों एक काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ कंट्री क्लब मोड़ की ओर खड़े हैं सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर बताए गए व्यक्तियों को पकड़ लिया गया पूछताछ में उन्होंने अपने नाम-पते निम्न बताए विकास पुत्र पंकज सिंह, निवासी ग्राम ओलरापुर थाना मैंगलगंज जनपद लखीमपुर खीरी, उम्र करीब 23 वर्ष अरुण कुमार पुत्र किशोरी लाल, निवासी घैला थाना रामपुर कला जनपद सीतापुर, उम्र करीब 20 वर्ष एक नाबालिग बाल अपचारी, उम्र करीब 16 वर्ष अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल OPPO (सिल्वर रंग) बरामद हुआ, जिसका IMEI-1:863723057063995 IMEI-2: 863723057063987 है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (UP31CN0751) से राह चलते लोगों से मोबाइल फोन झपट लेते थे और बाद में उन्हें बेच देते थे। लगभग 5 माह पूर्व सेवा हॉस्पिटल के पास से छीना गया OPPO मोबाइल उन्होंने मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखा हुआ था, जिसका कभी-कभी प्रयोग भी करते थेउक्त घटना के संबंध में थाना सैरपुर पर पंजीकृत मुकदमा के संबंध में अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया। नाबालिग बाल अपचारी को उसके द्वारा की गई गलती से अवगत कराते हुए पुलिस अभिरक्षा में निगरानी में लिया गया।गिरफ्तारी/निगरानी एवं बरामदगी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्याय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों से की जा रही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर