हर्ष फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तों को थाना जानकीपुरम पुलिस किया गया गिरफ्तार
हर्ष फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तों को थाना जानकीपुरम पुलिस किया गया गिरफ्तार।
09.03.2026 को सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग से संबंधित एक वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना जानकीपुरम पुलिस टीम द्वारा वीडियो की जांच की गई। जांच के दौरान वायरल वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्तियों की पहचान नीरज कुमार रावत पुत्र जितेन्द्र कुमार तथा पंकज कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासीगण ग्राम तिवारीपुर थाना जानकीपुरम, लखनऊ के रूप में हुई तत्पश्चात उ0नि0 नीलेन्द्र प्रताप मय हमराह पुलिस टीम द्वारा ग्राम तिवारीपुर पहुंचकर उक्त दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति वही लोग हैं तथा वीडियो में दिखाई दे रही बन्दूक व रिवाल्वर उनके दादा शत्रोहन के नाम से लाइसेंसी हैं उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो लगभग दो वर्ष पूर्व का है, जब हथियारों की सफाई के बाद उन्हें चेक करने के उद्देश्य से हवाई फायर किया गया था संज्ञेय अपराध की संभावना एवं लोक शांति भंग होने से रोकने के दृष्टिगत थाना जानकीपुरम पुलिस द्वारा नीरज कुमार रावत व पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों व जनपदों से जानकारी की जा रही है नीरज कुमार रावत पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी ग्राम तिवारीपुर थाना जानकीपुरम लखनऊ, उम्र करीब 27,पंकज कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी ग्राम तिवारीपुर थाना जानकीपुरम लखनऊ, उम्र करीब 29 वर्ष-मु0अ0स0,185/2021 धारा 147/308/323/504/506/427 भादवि, थाना जानकीपुरम, लखनऊ,मु0अ0सं0 185/2021 धारा 147/308/323/504/506/427 भादवि, थाना जानकीपुरम, लखनऊ
