ज्वैलरी दुकान की रेकी कर आभूषण चोरी करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
अभियुक्तगण के पास से चोरी किये गये आभूषण (अनुमानित कीमत करीब 4,10,000/-रूपये) बरामद।करीब 2.100 किलो ग्राम सफेद धातु व करीब 5.700 ग्राम पीली धातु व 16,000/- रूपये बरामद।घटना में प्रयुक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया।सर्विलांस टीम उत्तरी जोन व थाना सैरपुर की संयुक्त पुलिस टीम की कार्यवाही।दिनांक 22/01/2026 को आगन्तुक श्री राम दयाल साह सोनी पुत्र बिन्दालाल सोनी निवासी सहगू पश्चिम गावं सहगाव रायबरेली हालपता न्यू कालोनी शाहपुर तकिया थाना सैरपुर लखनऊ द्वारा दी गयी तहरीर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की दुकान का शटर बन्द करते समय दुकान के बाहर बैग में रखी सोने चांदी की ज्वैलरी को बैग सहित चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 09/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । उच्चाधिकारीगण के आदेश के क्रम में माल मुल्जिमान की बरामदगी/गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।पुलिस टीम द्वारा अज्ञात अभियुक्तो की जानकारी हेतु करीब 150 कैमरा चेक किये गये जिससे कुछ कैमरो से संदिग्ध व्यक्ति व मोटर साइकिल की जानकारी मिली थी लगातार तलाश की जा रही थी।दिनांक 17/03/2026 को पुलिस टीम अभियुक्तों के तलाश पतारसी सुरागरसी में तरहिया मोड़ कमलाबाद बढौली में मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की जो चोरी कमलाबाद बढौली रैथा रोड पर राज ज्वैलर्स के यहां हुई है जिसमे घटना के समय की सीसीटीवी मे कुछ लडके व संदिग्ध मोटर साइकिल दिखाई दी है उक्त मोटर साइकिल व कुछ लड़के हैं जो लोधमऊ अण्डरपास किसान पथ पर मौजूद है, संभावना है कि घटना मे शामिल अभियुक्त वहीं पर मौजूद है जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते है, उक्त सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो 1. राहुल राठौर पुत्र तुलसीराम राठौर निवासी राम कमलानगर तिवारीपुर रोड थाना जानकीपुरम लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष व दूसरे ने अपना नाम विवेक वर्मा पुत्र स्व० शम्भूदयाल वर्मा निवासी न्यू कालोनी शाहपुर तकिया थाना सैरपुर लखनऊ उम्र करीब 23 वर्ष व तीसरे ने अपना नाम राहुल वर्मा पुत्र मिथुन वर्मा निवासी सैरपुर थाना सैरपुर लखनऊ बताया।पकड़े गये व्यक्तियों की जामातलाशी ली गयी तो राहुल राठौर उपरोक्त के पास से 5,000/- रूपये व पायल व बिछुआ सफेद धातु तथा विवेक वर्मा उपरोक्त से 4,000/- रूपये व लाकेट (मंगलसूत्र) पीली धातु तथा राहुल वर्मा उपरोक्त से 7000/- रूपये व ब्रेसलेट सफेद धातु बरामद हुआ। तीनों व्यक्तियों ने बताया कि राज ज्वैलर्स के दुकान की हम लोग कई दिनों से रेकी कर रहे थे।

