लखनऊ,कमिश्नरेट,थाना मडियांव 17.03.2026अपराध शाखा लखनऊ एवं थाना मड़ियांव पुलिस टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दुकानों का शटर तोड़कर, ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से कुल 41 अदद मोबाइल फोन तथा 02 अदद टैब बरामद हुए,पकड़े गये अभियुक्तो के कब्जे से 02 अदद अवैध देशी तमंचा 303 बोर व 05 अदद जिन्दा प्रतिबंधित कारतूस 303 बोर व 01 अदद रिवाल्वर 32 बोर व 04 अदद जिन्दा 32 बोर कारतूस बरामद हुए,पकड़े गये अभियुक्त हुण्डई verna कार तथा दो अदद मोटर साइकिल से देते थे घटना को अंजामपकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से करीब 20 लाखे की कीमत के मोबाइल बरामद 22.02.2026 को आवेदक श्री अभिषेक चौधरी पुत्र वीर सिंह निवासी मकान नं0 647/B/G 073 जानकीपुरम गार्डन लखनऊ द्वारा बावत वादी की दुकान का सटर तोड़कर दुकान के अन्दर रखे लगभघ 30 नये मोबाइल, 10 पुराने मोबाइल, 4 टैबलेट व लगभग 10000/- रुपये नगद चोरी करने के सम्बन्ध में प्रार्थना प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 82/26 धारा 305ए/331(4) BNS बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया 17.03.2026 को मुखबिर खास की सूचना यादव चौराहे के निकट लोखड़िया मोड़ के पास सर्विस रोड से अमन पुत्र सिराजुद्दीन उर्फ नफीस निवासी मोहल्ला काजीपुरा साजिद किराना स्टोर के बगल में कोतवाली बहराइच जनपद बहराइच उम्र 23 वर्ष, मो० जीशान पुत्र स्व० मो० इरफान निवासी न्यू हैदरगंज सिल्वर सिटी कालोनी थाना ठाकुरगंज लखनऊ मूलपता थाना नानपारा जनपद बहराइच उम्र 26 वर्ष, अजमत अली उर्फ मंटू पुत्र इसरार अली निवासी बरारा हुसैन बाड़ी सोना भट्ठा निकट साद मस्जिद थाना ठाकुरगंज लखनऊ उम्र 25 वर्ष तथा समीर उर्फ डाबर पुत्र तज्जमुल निवासी मीना बैकरी चौराहा एफसीआई गल्ला गोदाम तालकटोरा थाना तालकटोरा लखनऊ उम्र 19 वर्ष को पकड़ लिया गया।पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से 41 अदद मोबाइल फोन अलग-अलग कम्पनी के, दो, अदद टैब अलग-अलग कंपनी,दो,अदद अवैध देशी तमंचा 303 बोर व 05 अदद जिन्दा प्रतिबंधित कारतूस 303 बोर व 01 अदद रिवाल्वर 32 बोर व 04 अदद जिन्दा 32 बोर कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद हुण्डई verna कार एवं दो अदद मोटर साइकिल बरामद हुए बरामद उपरोक्त सामान के सामान के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 82/2026, थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 43/26, थाना जानकीपुरम लखनऊ पर मु0अ0सं0 56/2026, थाना चिनहट लखनऊ पर मु०अ०सं०118/2026, थाना इटौंजा लखनऊ पर मु0अ0सं0 27/2026 का अभियोग पंजीकृत होना पाया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2),317 (4) बीएनएस की वृद्धि की गई तथा बरामदग अवैध असलहा के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 119/2026, 120/2026 तथा 121/2026 का अभियोग पंजीकृत किया गयानियमानुसार कार्यवाही करते मा० सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशो का अक्षरशः पालन करते हुए आज दिनांक 17.03.2026 समय करीब 05.45 बजे अभियुक्तगण उपरोक्त को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।

