आज दिनांक 19.03.2026 को आगामी अलविदा नमाज़ एवं ईद-उल-फितर की नमाज़ के दृष्टिगत श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) महोदय के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) के नेतृत्व में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी), सहायक पुलिस आयुक्त चौक, सहायक पुलिस आयुक्त बाजार खाला, प्रभारी निरीक्षक चौक, प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज, प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज, प्रभारी निरीक्षक बाजार खाला, प्रभारी निरीक्षक सहादतगंज, चौकी प्रभारीगण एवं दो कंपनी पीएसी बल के साथ थाना क्षेत्र चौक एवं थाना क्षेत्र बाजार खाला सहित प्रमुख धार्मिक एवं संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान टीले वाली मस्जिद, आसिफी मस्जिद (बड़ा इमामबाड़ा), शाहमीना शाह दरगाह, रैनी मस्जिद, एक मीनारा मस्जिद, रंगरेजों वाली मस्जिद, नाजिम साहब का इमामबाड़ा, रूमी गेट, नींबू पार्क, चरक चौराहा, पाटा नाला, अकबरी गेट ढाल, मेफेयर तिराहा, नखास, बिल्लौचपुरा, बाजार खाला, हैदरगंज, शाही ईदगाह ऐशबाग, कोयला मंडी, नादन महल रोड, जामा मस्जिद, सफेद मस्जिद एवं विक्टोरिया स्ट्रीट आदि क्षेत्रों में सघन भ्रमण किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना, असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना तथा आगामी पर्वों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इस अवसर पर समस्त अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा बनाए रखने एवं किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि अलविदा नमाज़ एवं ईद का त्योहार शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर