लखनऊ कमिश्नरेट थाना मोहनलालगज पुलिस ने पुरानी रंजिश में गुंडागर्दी करने वाले 8 उपद्रवी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजे गए सलाखों के पीछे

लखनऊ कमिश्नरेट थाना मोहनलालगज पुलिस ने पुरानी रंजिश में गुंडागर्दी करने वाले 8 उपद्रवी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजे गए सलाखों के पीछे 











लखनऊ। थाना मोहनलालगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर गुंडागर्दी और उपद्रव मचाने वाले 8 शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों ने इलाके में हंगामा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और विरोधियों को खुलेआम गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक रंजीतखेड़ा मजरा कनकहा निवासी एक महिला की शिकायत पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और विवाद का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए इलाके में हंगामा और उपद्रव शुरू कर दिया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने धक्का-मुक्की और अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजाराम, धर्मपाल उर्फ करन रावत, सूरज, विष्णुलाल, रामहर्ष उर्फ नन्हके, अरुण, शिवम और सुनील को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने सभी के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि इलाके में गुंडागर्दी और उपद्रव करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर