लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी ने गुरुवार को कानपुर रोड स्थित ममता गैस एजेंसी का निरीक्षण किया।
लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी ने गुरुवार को कानपुर रोड स्थित ममता गैस एजेंसी का निरीक्षण किया।
घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने बुकिंग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।एजेंसी संचालकों ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 700 से 800 गैस बुकिंग मिल रही हैं।बुकिंग की वरीयता के अनुसार उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है।डीएम ने एजेंसी पर पहुंचे ग्राहकों से भी बातचीत कर स्थिति जानी।उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी।उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्टॉक को देखते हुए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।कंपनियों की गाइडलाइन के अनुसार 25 दिन के अंतराल पर बुकिंग व डिलीवरी जारी रहेगी।डीएम ने अधिकारियों को समय से गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी या अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।एडीएम नागरिक आपूर्ति ज्योति गौतम के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीमों ने शहर की कई गैस एजेंसियों का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
