नारायण सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजनl


लखनऊ: बरेठी, देवा रोड, बाराबंकी स्थित नारायण सेवा संस्थान, लखनऊ परिसर में आज होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। नारायण सेवा संस्थान, लखनऊ के प्रबंध न्यासी रजनीश कुमार ने संस्थान के कार्यों एवं विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान की शुरुआत कोरोना काल में हुई थी। मात्र पाँच वर्षों के भीतर संस्थान द्वारा भगवान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का भव्य निर्माण कराया गया है तथा कई सामाजिक और सेवा आधारित प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। इन प्रकल्पों के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग, विशेषकर माताएँ और बहनें प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार के माध्यम से अपना जीवन यापन कर रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता भानु प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में नारायण सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान एक छोटे से बीज के रूप में शुरू होकर आज वटवृक्ष बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने अपने वक्तव्य में संघ द्वारा बताए गए पंच परिवर्तन के विषय में भी विस्तार से बताते हुए समाज को संगठित एवं जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक सिंह उर्फ भोला वर्मा, प्रधान नौबस्ता कला ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में हिंदू समाज के व्रत एवं त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक संस्थान ट्रस्टी गौरव श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रचार सचिव ट्रस्टी प्रदीप मिश्रा,सपनेश भारद्वाज, अभिषेक सिंह बघेल, शिवेश द्विवेदी, नलनी कांत सिंह, सुधीर गुप्ता, विवेक शुक्ला, अनिल सिंह, राजेश रावत, ब्रजेश रावत, गुड़िया यादव, मनोज मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर