लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय के नेतृत्व में आज पश्चिमी जोन में मासिक क्राइम मीटिंग एवं साइबर क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया,

 लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय के नेतृत्व में आज पश्चिमी जोन में मासिक क्राइम मीटिंग एवं साइबर क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, सभी प्रभारी निरीक्षकगण, ईगल मोबाइल टीम, कंप्यूटर संचालक एवं जोन की साइबर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने हेतु विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि लंचित विवेचनाओं का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही IGRS पोर्टल एवं साइबर अपराधों से संबंधित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे आमजन का विश्वास पुलिस व्यवस्था में बना रहे। साइबर अपराधों की बढ़‌ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए साइबर टीम को विशेष रूप से सक्रिय रहने एवं प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, थाना क्षेत्रों में प्रभावी गश्त एवं बीट व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया, ताकि अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके तथा संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके। बैठक में महिला संबंधी अपराधों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए थाना स्तर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त महोदय ने निर्देश दिए कि महिला संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासित, पारदर्शी एवं जनसंवेदनशील पुलिसिंग अपनाने हेतु प्रेरित किया गया उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति सहयोगात्मक एवं भरोसेमंद होना चाहिए, जिससे समाज में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके। साथ ही उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान पश्चिमी जोन के विभिन्न थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं समर्पण का प्रतीक है, जो अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा अंत में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय ने सभी उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में और अधिक सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया, ताकि जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को उच्च स्तर पर बनाए रखा जा सके बैठक में आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल देते हुए निम्नलिखित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश दिए गएयक्ष ऐप डीजीपी उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लॉन्च यह एआई आधारित ऐप अपराधियों की पहचान,फेस रिकग्निशन,चॉइस सर्च,गैंग एनालिसिस तथा स्टेशन-वाइज अपराधी डेटाचेस के माध्यम से अपराध रोकथाम एवं जांच को सशक्त बनाता है ई-साक्ष्य नवीन आपराधिक कानूनों भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के अनुरूप वीडियो फोटो साक्ष्यों के रियल-टाइम कैप्चर, संरक्षण एवं सत्यापन की सुविधा प्रदान करने वाला प्लेटफॉर्मएसआईडी (SID) एवं ई-सम्मन जांच डेटाबेस एवं इलेक्ट्रॉनिक सम्मन प्रणाली के माध्यम से कागजी कार्यवाही को कम करते हुए पारदर्शी, त्वरित एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु विकसित प्रणाली लखनऊ पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर इन डिजिटल टूल्स का 100% उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इनका प्रभावी प्रयोग अपराध जांच को अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाएगा तथा आमजन की सुरक्षा को।












इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर